फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   moin qureshi

कांग्रेस को विवादों में लाने वाले मोइन का दून से नाता

Tue, 06 May 2014 10:58 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 06 May 2014 10:58 AM IST
विज्ञापन
moin qureshi

18 अप्रैल को अकबराबाद की रैली में भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी पर कानपुर के जिस विवादित मीट कारोबारी मोइन कुरैशी से संपर्कों पर सवाल उठाए थे, वह प्रतिष्ठित दून स्कूल के पूर्व छात्र हैं।

विज्ञापन


पढ़ें, केदारनाथ यात्राः केदारघाटी में फिर डरा रहा मौसम
विज्ञापन


कुरैशी दून स्कूल ओल्ड ब्वायज सोसाइटी (डीएसओबीएस) के अध्यक्ष भी हैं। कुछ समय पूर्व आयकर विभाग के छापे के बाद मोइन के कई खाते सीज हो चुके हैं।

कुर्सी छोड़ने का दबाव

moin qureshi

बताया जा रहा है कि मोइन पर विवाद बढ़ने के बाद सोसाइटी के सदस्य स्कूल की छवि को नुकसान पहुंचने की आशंका जताने लगे हैं। मोइन पर अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ने का दबाव बनाया जाने लगा है।

तस्वीरों में देखें, भक्तों के ‌लिए खुला भगवान बदरीनाथ का द्वार

डीएसओबीएस 75 वर्ष पुराना संगठन है, जिससे स्कूल के पुराने छात्र जुड़े हैं। यह संगठन स्कूल को आर्थिक मदद करता है। मोइन अख्तर कुरैशी वर्ष 1975 में दून स्कूल से पास आउट हुए थे।

दो वर्ष से वह डीएसओबीएस के अध्यक्ष हैं। हाल ही में वह तब चर्चाओं में आए, जब मोदी ने उनके बहाने सोनिया गांधी पर सवाल खड़े किए।

दून स्कूल की छवि पर असर पड़ने की आशंका

moin qureshi

मोदी ने पूछा था कि कांग्रेस स्पष्ट करे कि यह विवादित मीट कारोबारी दस जनपथ में क्यों और कैसे सक्रिय रहता है।

सूत्र बताते हैं कि डीएसओबीएस के अध्यक्ष पद पर रहते हुए भी मोइन की कार्यशैली विवादित रही है।

पढ़ें, एक ही मोहल्ले के 25 लोगों ने किया महिला का उत्‍पीड़न

कई सदस्य और पदाधिकारी उनसे नाखुश रहे हैं। एक पूर्व छात्र ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मोइन की कार्यशैली से सोसाइटी के कामकाज पर भी असर पड़ रहा है।

ऐसे में सदस्यों ने उन पर अध्यक्षी छोड़ने का दबाव बनाना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि पूर्व छात्रों को मोइन के विवादों का असर दून स्कूल की छवि पर पड़ने की भी आशंका सता रही है।

विज्ञापन

इसलिए मशहूर है दून स्कूल

moin qureshi

दून स्कूल देश के कई बड़े राजनेताओं, नामी हस्तियों की पाठशाला रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने वर्ष 1962 में यहां से शिक्षा प्राप्त की।

पढ़ें, फौजी पति का थप्पड़ बना महिला का काल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, कैबिनेट मंत्री कमलनाथ, पेट्रोलियम मंत्री मणिशंकर अय्यर, केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, केंद्रीय राज्य मंत्री अरुण सिंह, सीपीएन सिंह, दिनेश सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज्यसभा सदस्य कर्ण सिंह ने यहीं से शिक्षा ग्रहण की।

पढ़ें, अमीषा पटेल किस देकर कांग्रेस के ‌लिए मांग रहीं वोट

खास मौके पर ये नेता स्कूल में आते रहते हैं। गत वर्ष प्रिंस चार्ल्स और डचेज आफ कार्नवाल कैमिला पार्कर भी स्कूल की शोहरत सुन गत वर्ष यहां आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed