फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Modi, Yogi, Shah and Nadda are star campaigners in Uttarakhand

Uttarakhand Assembly Elections : मोदी, योगी, शाह और नड्डा उत्तराखंड में स्टार प्रचारक, भाजपा की सूची जारी

Sat, 29 Jan 2022 01:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 29 Jan 2022 01:21 AM IST
सार

भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। 

विज्ञापन
Modi, Yogi, Shah and Nadda are star campaigners in Uttarakhand
भाजपा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड में पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे। भाजपा ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

विज्ञापन


स्टार प्रचारकों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के नाम प्रमुख हैं। इनके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, सह चुनाव प्रभारी लॉकेट चटर्जी, आरपी सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, सांसद अजय टम्टा, माला राज्य लक्ष्मी शाह, सांसद अनिल बलूनी, नरेश बंसल, मनोज तिवारी, नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और बलराज पासी भी उत्तराखंड चुनाव के स्टार प्रचारक बनाए गए हैं।
विज्ञापन


स्टार प्रचारकों में धामी कैबिनेट के महाराज अकेले मंत्री
भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों में से केवल कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को स्टार प्रचारकों की सूची में स्थान दिया गया है। बाकी मंत्रियों को इस सूची में जगह नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 जनवरी को महिलाओं को करेंगे संबोधित 
राष्ट्रीय महिला आयोग की 30वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 जनवरी को महिला कर्मचारियों को संबोधित करेंगे। राज्य महिला आयोग ने इस संबंध में विभिन्न विभागों को निर्देश दिया है कि इस दिन होने वाले ऑनलाइन कार्यक्रम से महिला कर्मचारियों को जोड़ने के लिए उनका रजिस्ट्रेशन कराएं। राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव कामिनी गुप्ता ने कहा कि आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल के निर्देश पर महिला कर्मचारियों को ऑनलाइन कार्यक्रम से जोड़ने के लिए उनका रजिस्ट्रेशन कराने को कहा गया है।


आयोग की अध्यक्ष के निर्देश पर सचिव पंचायती राज, सचिव उच्च शिक्षा, सचिव पर्यटन विभाग, महानिदेशक पुलिस, महानिदेशक उद्योग विभाग, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य, महानिदेशक माध्यमिक शिक्षा, निदेशक, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, निदेशक महिला कल्याण विभाग को इस संबंध में लिखा गया है। आयोग की सदस्य सचिव कामिनी गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री शाम चार बजे महिलाओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा और संबंधित लिंक विभागों को भेज दिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed