फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   modi rally in dehradun planning

मोदी की रैली से 'रिकॉर्ड' बनाने की तैयारी

Fri, 06 Dec 2013 06:39 PM IST
अमर उजाला, गढ़वाल
अमर उजाला, गढ़वाल Updated Fri, 06 Dec 2013 06:39 PM IST
विज्ञापन
modi rally in dehradun planning

देहरादून में 15 दिसंबर को प्रस्तावित मोदी की रैली सफल बनाने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। रुद्रप्रयाग के जखोली में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में मंडल अध्यक्ष सीता नेगी की अध्यक्षता में तय किया गया कि अधिकाधिक लोग रैली में शिरकत करें।

विज्ञापन


बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा रावत, जिला प्रभारी विजय लक्ष्मी धिरवाण, अमीर चंद सत्यार्थी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलेंद्र राणा, यशमती रावत, मंडल महामंत्री अनिता कोठारी, उषा कोठारी भी उपस्थित थी।
विज्ञापन


श्रीनगर में भाजपा के प्रदेश महामंत्री और पौड़ी के जिला प्रभारी ज्ञान सिंह नेगी ने कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में रैली में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि रैली की सफलता के लिए भुवनचंद्र खंडूड़ी 10 से 12 दिसंबर तक गढ़वाल क्षेत्र में जनसंपर्क रथयात्रा निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशंक भी जनसंपर्क में जाएंगे
यह रथयात्रा सुबह दस बजे मुनीकीरेती से शुरू होगी। भगत सिंह कोश्यारी और रमेश पोखरियाल निशंक भी जनसंपर्क में जाएंगे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रावत, अतर सिंह असवाल, भारत भूषण कुकरेती, जितेंद्र रावत आदि मौजूद थे।

टिहरी जिले के कंडीसौड़ में भी कार्यकर्ता मोदी की रैली को सफल बनाने में जुटे हैं। पार्टी के मंडल अध्यक्ष शंभू प्रसाद सकलानी और महामंत्री पवन रावत ने बताया कि थौलधार क्षेत्र से ही दो हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।

जनता में भारी आक्रोश
गोपेश्वर में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा कि भाजपा के पीएम के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में नई परिपाटी की शुरुआत की है।

लोनिवि आवास गृह में पत्रकार वार्ता में बलूनी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से जनता में भारी आक्रोश पनप रहा है।

जिससे आम जनता मोदी को पीएम के रूप में देख रही है। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद कपरुवाण, राजेंद्र ममगाईं, मोहन सिंह नेगी, दिनेश जोशी, महेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

पौड़ी में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक बृजमोहन कोटवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने पौड़ी की स्थिति दयनीय बना दी है।

लोगों में काफी उत्साह
पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक कोटवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार को लोगों की दिक्कतों से कोई लेना देना नहीं है। 15 दिसंबर को दून में होने वाली नरेंद्र मोदी की रैली के ऐतिहासिक होने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह है।


चमोली जिले के जोशीमठ में भाजयुमो ने भी 15 दिसंबर को देहरादून में होने वाली शंखनाद रैली के सफल बनाने का आह्वान किया।

इस मौके पर भाजयुमो के प्रदेश मंत्री गजेंद्र रावत, प्रदेश निकाय प्रकोष्ठ के संयोजक ऋषि प्रसाद सती, अनिल पैन्यूली, आशीष थपलियाल, मोहन नेगी, प्रकाश नौटियाल, जयदीप रावत, सतेंद्र असवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed