{"_id":"fae3bdad386da1d5aa4b591d3237f552","slug":"modi-rally-in-dehradun-and-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मोदी को न सुनें, सुरक्षा पर रखें ध्यान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मोदी को न सुनें, सुरक्षा पर रखें ध्यान’
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 14 Dec 2013 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी मंच पर हों तो कान बंद रखें, लेकिन आंखें खुली। भाजपा के प्रधानमंत्री पद उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली में तैनात सुरक्षा कर्मियों को वरिष्ठ अधिकारियों ने कुछ ऐसी ही हिदायत दी है।
विज्ञापन
परेड ग्राउंड में रैली के दौरान सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले जवानों को साफ कहा गया है कि वे मोदी के भाषण पर ध्यान न देकर परेड ग्राउंड के चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर बनाए रखें।
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों की ड्यूटी तय
रैली के लिए एनएसजी कमांडो, गुजरात पुलिस समेत केंद्र और राज्य की खुफिया एजेंसियों ने भी सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। रैली में जमीन से लेकर हवा तक खुफिया निगाहें बनी रहेंगी। रविवार (आज) को मोदी परेड ग्राउंड में रैली को संबोधित करने आ रहे हैं।
विज्ञापन
गुजरात पुलिस के अधिकारी भी मौके पर
शनिवार को सुरक्षा की तैयारियों पर दून पुलिस का गुजरात पुलिस और खुफिया एजेंसियों संग मंथन चलता रहा। उत्तराखंड और गुजरात के पुलिस अफसरों, खुफिया और प्रशासनिक अधिकारियों ने परेड ग्राउंड और आसपास का क्षेत्र दिनभर कई बार खंगाला। मैदान के चारों ओर, रैलीस्थल पर बैरिकेडिंग के ऊपर, पानी की टंकियों पर 15 सीसी कैमरे लगाए गए हैं।
1500 जवान तैनात
राजधानी में चप्पे-चप्पे पर 1500 जवान तैनात किए गए हैं, जबकि दो सौ रिजर्व में हैं। अफसरों ने जवानों को हिदायत दी है कि रैली को हल्के में न लिया जाए।
उधर, दोपहर बाद 03:30 बजे पुलिस ने रैली की सुरक्षा की रिहर्सल की। मौसम खराब होने की स्थिति में मोदी को सड़क मार्ग से लाने की संभावना के मद्देनजर जौलीग्रांट एयरपोर्ट से परेड ग्राउंड तक फ्लीट की रिहर्सल भी की गई।
मंच पर बुलेटप्रूफ शीशा
बताया जा रहा है कि मोदी गुजरात से सीधे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर दोपहर एक बजे पहुंचेंगे। यहां से हेलीकाप्टर में वह परेड ग्राउंड पर बने हेलीपैड पर उतरेंगे।
हेलीपैड से मंच तक उन्हें मेरठ से मंगाई गई बुलेटप्रूफ मोबाइल जैमर वैन से मंच तक पहुंचाया जाएगा। मोदी के मंच के दोनों ओर बुलेटप्रूफ शीशा भी लगवाया गया है।