फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   modi rally and protester

मोदी रैलीः आंदोलकारी बनेंगे मुसीबत

Sun, 15 Dec 2013 08:17 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 15 Dec 2013 08:17 AM IST
विज्ञापन
modi rally and protester

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की शंखनाद रैली की सुरक्षा के लिए पुलिस, प्रशासन फूंक-फूंक कर कदम बढ़ा रहा है। रैली में कोई चूक न हो इसके लिए बकायदा परेड ग्राउंड के चारों ओर के क्षेत्र को जीरो जोन घोषित कर दिया गया है। मगर लैंसडोन चौक पर स्थित धरना स्थल पर बैठे प्रदर्शनकारी पुलिस की समस्या बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन


नहीं करेंगे हंगामा
हालांकि प्रदर्शनकारी किसी भी तरह के हंगामे के मूड में नहीं हैं, लेकिन रैली के बहाने उनको उठाए जाने पर प्रदर्शनकारियों ने मोदी का पुतला फूंकने के साथ ही सड़क पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


एक सूत्रीय मांग को लेकर धरने पर बैठे बीटीसी प्रशिक्षित संगठन के प्रदेश महासचिव यशवंत सिंह ने कहा कि हम लोग शांत तरीके से अपना विरोध जता रहे हैं। हमारी वजह से रैली पर कोई असर नहीं पड़ेगा। अगर राहुल गांधी की रैली होती तो हम विरोध प्रर्दशन करते।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी का पुतला जलाकर करेंगे विरोध
अगर इसके बावजूद हमें जबरन उठाया गया तो हम सड़क पर उतर कर विरोध करेंगे। वहीं चार सूत्री मांगो के लिए आंदोलित बीपीएड व एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर धौनी ने धरना स्थल नहीं छोड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि धरने से रैली में कोई बाधा नहीं होगी, लेकिन हमें धरना स्थल छोड़ने पर मजबूर किया गया तो मोदी का पुतला जलाकर विरोध जताएंगे।

रैली से मतलब नहीं
वहीं एक सूत्री मांग के लिए 560 दिनों से धरने पर बैठे शिक्षा आचार्यों ने कहा कि हमें मोदी की रैली से कोई मतलब नहीं है और न ही रैली में बाधा डालने का कोई विचार है।


अन्ना हजारे के समर्थन में धरने पर बैठे जनतंत्र मोर्चा के कार्यकर्ता राजेश पंचोली ने धरनास्थल छोड़ने पर दूसरा विकल्प दिए जाने की मांग की है। वहीं पुलिस सेवा बर्खास्त आंदोलनकारियों ने मांग पूरी होने पर धरना स्थल छोड़ने की बात कही है। साथ ही जबरदस्ती किए जाने पर रैली में विरोध जताने की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed