{"_id":"5ee238919694125200581961","slug":"modi-government-2-0-one-year-uttarakhand-bjp-will-connect-10-lakh-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: मोदी सरकार की एक साल की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएगी बीजेपी, 10 लाख परिवारों से करेंगे संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: मोदी सरकार की एक साल की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएगी बीजेपी, 10 लाख परिवारों से करेंगे संपर्क
Thu, 11 Jun 2020 07:35 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 11 Jun 2020 07:35 PM IST
सार
- अपने बूथ से प्रदेश अध्यक्ष का परिवार संपर्क अभियान का आगाज
- घर-घर मोदी सरकार के कार्यकाल उपलब्धियों का होगा बखान
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के पहले साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बृहस्पतिवार से परिवार संपर्क अभियान की शुरुआत की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने अपने गृह क्षेत्र के बूथ से अभियान का आगाज किया।
विज्ञापन
पार्टी ने 17 जून तक 10 लाख परिवारों से संपर्क साधने का लक्ष्य बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष के पूरा होने पर भाजपा पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम व अभियान चला रही है। इसी क्रम में परिवार संपर्क अभियान की उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नैनीताल जिले के पश्चिम मंडल में पनियाली और नंदपुर गांव के बूथों पर परिवारों से संपर्क करते हुए की। उन्होंने लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र व संकल्प पत्र दिया।
विज्ञापन
साथ ही प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी। उनके साथ मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट , जिला महामंत्री कमल नयन जोशी, लक्ष्मण खाती, अक्षय सुयाल , ब्लॉक समिति सदस्य मनीष आर्य, भुवन बलवंत रंगवाल, दिनेश जोशी, गोविंद दानू, दिनेश सुयाल, बसंती राणा आदि उपस्थित रहे। भगत ने आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत गोपाल सिंह राणा के पोल्ट्री फार्म का भी निरीक्षण किया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन के मुताबिक, पार्टी के प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को इस अभियान के तहत घर-घर दस्तक देनी है और परिवारों से संपर्क करना है।
विज्ञापन