फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Modi government 11 years Uttarakhand CM Dhami said PM established a new culture of performance of politics

मोदी सरकार के 11 वर्ष: सीएम धामी बोले- पीएम ने परफॉर्मेंस ऑफ पॉलिटिक्स की नई संस्कृति स्थापित की

Tue, 10 Jun 2025 11:26 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Jun 2025 11:26 PM IST
सार

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि देश के इतिहास में पीएम मोदी का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा।

विज्ञापन
Modi government 11 years Uttarakhand CM Dhami said PM established a new culture of performance of politics
सीएम धामी की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की राजनीति में परफॉर्मेंस ऑफ पॉलिटिक्स की एक नई संस्कृति स्थापित की है। अब सरकार का अर्थ बदल गया है। सरकार रिफॉर्म, परफॉर्म तथा ट्रांसफॉर्म की भावना से संचालित हो रही है। वहीं जन सहभागिता शासन की आत्मा बन गई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मंगलवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि देश के इतिहास में पीएम मोदी का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा। भारत ने वैश्विक मंच पर आज सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में अलग पहचान बनाई है। विकसित भारत निर्माण में योगदान के लिए हम भी उत्तराखंड को विकसित बना रहे है, जिसमें प्रत्येक ग्राम, तहसील, शहर का उत्थान शामिल है। इसके लिए 10 साल का रोडमैप तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand: त्रिस्तरीय पंचायतों में आरक्षण तय, शासनादेश जारी,  2011 की जनगणना के आधार पर किया निर्धारण
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 11 वर्षों की यह यात्रा मोदी ने अकेले नहीं बल्कि खुद को तपा कर 140 करोड़ देशवासियों के परिश्रम, त्याग और सपनों को परवाज देते हुए की है।वसर पर प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हर वर्ग के लिए विकसित भारत की दिशा में तेज कदमों से सरकार काम कर रही है। सीएम ने कहा, 2014 से पहले यह धारणा थी कि काम कैसे होगा, ये नहीं हो पाएगा, ये हो ही नहीं सकता जबकि आज की सोच है ये होगा और जरूर होगा क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है।

अक्तूबर 2026 तक पहाड़ चढ़ने लगेगी ट्रेन
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के निर्माण के बारे सीएम ने कहा कि रेल मंत्रालय से चल रही बातचीत के मुताबिक, 2027 से पहले अक्तूबर 2026 तक चरणबद्ध ढंग से रेल चलने लगेगी। पीएम के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।

2014 से पहले भ्रष्टाचार, घोटाले और तुष्टिकरण था
उन्होंने कहा कि 2014 से पहले के भारत में भ्रष्टाचार, घोटालों और तुष्टिकरण की बातें सामने आती थीं, लेकिन अब मोदी सरकार में विकास, आविष्कार और नवाचार की बातें हो रही हैं। अब सीधे जनता के अकाउंट में पैसे पहुंच रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना से अस्पतालों में मुफ्त इलाज होता है। आज रक्षा क्षेत्र में भी भारत आत्मनिर्भर बन रहा है।

बदलते भारत की तस्वीर है ऑपरेशन सिंदूर
सीएम ने कहा कि भारत मेक इन इंडिया पाकिस्तान में टेस्टेड और दुनिया में ट्रस्टेड बन गया है। अब आतंकवाद जैसे हमले पर युद्ध जैसे कार्रवाई की जाएगी। ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं, यह हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है।

कांग्रेस राज में गरीबी हटाओं की सिर्फ बातें हुईं
सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधा कि इंदिरा से लेकर मनमोहन सरकार तक सिर्फ गरीबी हटाओ के नारे दिए जाते थे, लेकिन अब मोदी सरकार में 27 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए हैं। आज भारत का गरीब सिर्फ आंकड़ों में नहीं है, बल्कि नीति निर्माण का केंद्र बन गया है।

99 फीसदी गांव सड़कों से जुड़ चुके
सीएम ने कहा,मोदी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को एक नई रफ्तार दी है। 99 प्रतिशत गांव सड़क कनेक्टिविटी से जुड़ चुके हैं। देश में प्रतिदिन 34 किलोमीटर हाइवे का निर्माण हो रहा है। रेल और हवाई कनेक्टिविटी का भी तेजी से विस्तार हुआ है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत की रैंकिंग वैश्विक स्तर पर 142 से सुधरकर 63 पर पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed