मोदी ब्रिगेड में उत्तराखंड से अजय टम्टा, जानिए कौन हैं अजय टम्टा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल उत्तराखंड से अजय टम्टा को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। मंगलवार को मोदी कैबिनेट के अन्य मंत्रियों के साथ अजय टम्टा ने शपथ ली।
अजय टम्टा 2014 में पहली बार लोक सभा सांसद बने थे। टम्टा 2007 और 20012 उत्तराखंड विधानसभा के सदस्य रहे हैं। टम्टा ने जिला पंचायत से राजनीति की शुरुआत की।
अजय टम्टा उत्तराखंड में भाजपा के युवा चेहरे के साथ-साथ दलित नेता के रूप में उभरे हैं। टम्टा का जन्म अल्मोड़ा के दुगालखोला के एक दलित परिवार में 16 जुलाई, 1972 को हुआ। टम्टा भाजपा संगठन में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं।
खंडूरी कैबिनेट में राज्य और कैबिनेट मंत्री बने
अजय टम्टा ने सबसे पहले अल्मोड़ा के तल्ला तिखून से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा और जीते भी। टम्टा 1996 जिलापंचायत उपाध्यक्ष बने। उन्होंने जिला पंचायत में कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।
2002 में सोमेश्वर से भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर अजय टम्टा ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और हार गए। 2007 में विधानसभा चुनाव में टम्टा को भाजपा ने टिकट दिया, जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई। जीत पाकर टम्टा खंडूरी कैबिनेट में राज्य और कैबिनेट मंत्री बने।
2009 में टम्टा को लोकसभा का टिकट तो मिला, जिसमें वह हार गए। 2012 में टम्टा एक बार फिर विधायक बने। भाजपा ने अल्मोड़ा से उन्हें 2014 में लोकसभा टिकट दिया, जिसमें वह जीत गए।
Published By : Nirmala Suyal