फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Model road will be smart from Ghantaghar to Saharanpur Chowk

घंटाघर से सहारनपुर चौक तक स्मार्ट होगी मॉडल रोड

Tue, 20 Aug 2019 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Model road will be smart from Ghantaghar to Saharanpur Chowk
तहसील चौक के समीप फुटपाथ पर अतिक्रमण
घंटाघर से सहारनपुर चौक तक की मॉडल रोड स्मार्ट होगी। ये निर्णय सोमवार को कौलागढ़ स्थित देहरादून स्मार्ट सिटी लि. की बोर्ड बैठक में लिया गया। बैठक में 159.27 करोड़ की डीपीआर को भी स्वीकृति दी गई। जिसके तहत स्मार्ट लाइब्रेरी, सीवर नेटवर्क, स्मार्ट पोल, ड्रेन कनेक्टिविटी आदि परियोजनाओं पर जल्द कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

हरिद्वार रोड, चकराता रोड, ईसी रोड के साथ ही स्मार्ट सिटी में अब घंटाघर से सहारनपुर चौक तक की सड़क को भी शामिल कर लिया गया है। बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। इसमें 40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सितंबर से ब्रिज एंड रूफ इंडिया लि. कंपनी स्मार्ट रोड का कार्य शुरू कर देगी। स्मार्ट सड़क के तहत अन्य चुनी गई सड़कों की तरह घंटाघर-महाराजा अग्रसेन चौक-सहारनपुर चौक मार्ग की खुदाई कर डक्ट बनाई जाएगी। जिसमें बिजली, टेलीफोन और पेयजल लाइनें डाली जाएंगी। ऐसा होने से इस सड़क के ऊपर से तारों का जाल हट जाएगा। रोड से बेतरतीब बिजली के पोल भी हटाए जाएंगे, जिससे यातायात संचालन और बेहतर होगा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी लि. के सीईओ डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत सड़क को खुदाई से मुक्त बनाया जाएगा। इतना ही नहीं आगामी 30 वर्ष की जरूरतों के हिसाब से सीवर लाइन भी डाली जाएगी। ड्रेनेज प्लान भी बनाया जाएगा। परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल के पास स्मार्ट लाइब्रेरी, स्मार्ट साइकिल परियोजना के तहत साइकिलें उपलब्ध कराई जाएंगी। जहां से लोग इनका इस्तेमाल कर सकेंगे। 57.20 करोड़ से स्मार्ट पोल लगाने आदि की डीपीआर को भी स्वीकृति दी गई। इसके अलावा वॉटर एटीएम, स्मार्ट टॉयलेट, स्मार्ट स्कूल, आईसीसीसी की कार्यप्रगति के बारे में भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट पोल पर लगेंगे हाई रेंज के कैमरे
देहरादून। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर में स्मार्ट पोल लगाए जाएंगे। जिसमें वाईफाई, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, सीसीटीवी कैमरा, एंटीना और एलईडी लाइट लगी होगी। इस पोल का लाभ दूरसंचार कंपनियों को भी होगा। इसमें टेलीकॉम कंपनियों का नेटवर्क भी होगा। दूसरी ओर शहर की सुरक्षा भी बढ़ेगी। स्मार्ट सिटी लि. के सीईओ डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्मार्ट पोल पर हाई रेंज के सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। जो रात में भी दूर तक की तस्वीर ले सकेंगे। वहीं से अनाउसमेंट सिस्टम से जनता को जानकारियां भी दी जा सकेंगी। डिस्प्ले बोर्ड के जरिये लोगों को तापमान समेत अन्य जानकारियां भी दी जाएगी।
अधिकारियों के मुताबिक स्मार्ट पोल की ऊंचाई 10 मीटर होगी। जो शहर में कहीं भी लगाए जा सकेंगे। बताया जा रहा है कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में योजना के तहत शहर के प्रमुख स्थानों, बाजारों, सड़कों और चौराहों आदि पर स्मार्ट पोल लगाकर बेहतर सुविधाएं जुटाना हैं। स्मार्ट पोल को आईसीसीसी से जोड़ा जाएगा, जहां बैठकर टीम पूरे सिस्टम की मॉनिटरिंग भी करेंगे।

बोर्ड बैठक में ये रहे मौजूद
कमिश्नर गढ़वाल दिलीप जावलकर, स्मार्ट सिटी लि. के सीईओ डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय, प्रबंध निदेशक यूपीसीएल बीसीके मिश्रा, अपर सचिव शहरी विकास विनोद कुमार सुमन, प्रमुख अभियंता पीडब्ल्यूडी हरिओम शर्मा, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी अभिषेक रुहेला, अपर निदेशक शहरी विकास अशोक कुमार पांडे आदि।
बोर्ड बैठक में पास परियोजनाओं की डीपीआर
स्मार्ट लाइब्रेरी 12.33 करोड़
सीवर नेटवर्क एवं एसटीपी से कनेक्टिविटी 28.75 करोड़
स्मार्ट साइकिल परियोजना 4.60 करोड़
स्मार्ट पोल परियोजना 57.20 करोड़
स्मार्ट रोड 40.00 करोड़
स्टॉर्म वॉटर ड्रेन कनेक्टिविटी 16.39 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed