फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mobiles given to 21 students for online studies

ऑनलाइन पढ़ाई के लिए 21 छात्रों को दिए मोबाइल

Fri, 06 Aug 2021 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mobiles given to 21 students for online studies
मोबाइल फोन न होने के कारण केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी के कई छात्र ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे थे। इस बाबत उन्होंने कैंट विधायक हरबंस कपूर को अपनी समस्या बताई थी। इस पर विधायक कपूर ने कुछ लोगों के सहयोग से 21 छात्रों को मोबाइल उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन

विधायक कपूर ने कहा कि कुछ दिन पूर्व प्रधानाचार्य के माध्यम से मुझे छात्रों की परेशानी का पता चला। यह ज्यादातर बच्चे बेहद गरीब परिवारों से हैं, जिनके माता-पिता दिहाड़ी-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। उनके लिए स्मार्ट फोन खरीद पाना संभव नहीं था। कुछ सामाजिक लोग भी छात्रों की मदद के लिए आगे आए और सामूहिक प्रयासों से 21 छात्रों को मोबाइल उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं दिव्यांग छात्रा को कृत्रिम अंग भी उपलब्ध कराए गए। इस दौरान प्रधानाचार्य संजय कुमार, डॉ. सौविक दास, मीरा कठैत, डॉ. दीप्तो मित्रो, मो. दानिश, रणवीर सिंह, अजय घिल्डियाल, गरिमा जैन, एके श्रीवास्तव, कहकशां, संगीत डोभाल, अतुल बिष्ट मौजूद रहे। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed