{"_id":"207bfdb11a34fe9c6ca294f97783cfbe","slug":"mobile-van-for-wine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का हुआ विरोध, मोबाइल वैन से बिकेगी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान का हुआ विरोध, मोबाइल वैन से बिकेगी शराब
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Sat, 18 Apr 2015 06:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी जिले में शराब के विरोध के बावजूद शराब का कारोबार बढ़ता जा रहा है। इस वर्ष पांच नई दुकानें खुलने से जिले में अब इनकी संख्या 17 हो गई है। जोशियाड़ा में दुकान के विरोध को देखते हुए यहां मोबाइल वैन में शराब बेचने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
उत्तरकाशी यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम का मुख्य पड़ाव होने के साथ ही यहां दर्जनों प्राचीन मंदिर हैं। ऐसे में नगरवासी इसे तीर्थ नगरी घोषित करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नगर के प्रवेश द्वार अंबेडकरनगर में ही शराब की दुकान चल रही है।
विज्ञापन
तीर्थयात्रा मार्गों पर शराब की दुकानें
इसके अलावा चिन्यालीसौड़, नालूपाणी, डुंडा, भटवाड़ी, नौगांव, बड़कोट में भी शराब की दुकानें यात्रा मार्ग पर ही चल रही हैं। जोशियाड़ा और धौंतरी की दुकानें भी वैकल्पिक यात्रा मार्ग पर हैं। दिचली जोगत, अंबेडकरनगर, जोशियाड़ा आदि स्थानों पर लोगों ने शराब की दुकानों का विरोध किया, लेकिन सरकारी फरमान के आगे किसी की नहीं चली।
विज्ञापन
नई स्वीकृत पांच दुकानें खुल गई हैं और जोशियाड़ा में मोबाइल वैन से शराब बेचने की अनुमति दे दी गई है।
अधिकारियों की मजबूरी
जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र लाल कहते हैं कि शराब की दुकान हाईवे से हटकर होनी चाहिए। मलिन बस्ती, स्कूल-कॉलेज, धर्मशाला, मंदिर के आसपास भी दुकान नहीं होनी चाहिए, लेकिन सरकार के फैसले के आगे वह भी मजबूर हैं।