{"_id":"573868734f1c1bfb15ac6fbb","slug":"mobile-snatched-from-company-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर हो रही थी बात, झपट्टा मारकर ले भागा बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल पर हो रही थी बात, झपट्टा मारकर ले भागा बदमाश
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 15 May 2016 05:46 PM IST
विज्ञापन
snatching
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की के रामनगर में बाइक सवार बदमाश एक फैक्ट्री कर्मचारी के हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गया। घटना के वक्त फैक्ट्री कर्मचारी फोन पर बात कर रहा था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की राजेंद्रनगर कॉलोनी निवासी अखिल नैथानी औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करता है। रविवार की सुबह सात बजे वह अपने घर से पैदल ही रामनगर में दोस्त के घर जा रहा था।
विज्ञापन
मोबाइल छीनकर फरार
इसी बीच उसके मोबाइल पर किसी रिश्तेदार की कॉल आ गई। रामद्वार के पास पीछे से एक बाइक सवार बदमाश आया और मोबाइल फोन झपटकर भागा। यह देख अखिल भी शोर मचाता हुआ पीछे दौड़ा। मगर सुबह के समय मार्ग पर लोग कम होने के चलते बदमाश आसानी से फरार हो गया।
विज्ञापन
अखिल ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। चेतक पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आस पास के शोरूम के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।