फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mobile banking is so costly

मोबाइल बैंकिंग यूजर सावधान, इस सर्विस के कट रही है आपकी जेब

Fri, 10 Feb 2017 12:48 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 10 Feb 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
mobile banking is so costly
woman with mobile - फोटो : getty images

बिना इंटरनेट मोबाइल बैंकिंग के लिए शुरू की गई यूएसएसडी सर्विस *99# लोगों को बहुत महंगी पड़ रही है। इस सर्विस के तहत टेलिकॉम कंपनियां प्रति मैसेज 50 पैसे का शुल्क वसूल रही हैं।

विज्ञापन


पूरी प्रक्रिया के दौरान कई मैसेज करने पड़ते हैं। ऐसे में एक ट्रांजेक्शन में कई रुपये कट जाते हैं। लेकिन, बीच में एरर आया तो यह प्रक्रिया दोबारा करनी पड़ती है और शुल्क भी दोबारा लगता है। हालांकि मोबाइल से पांच हजार रुपये तक फंड ट्रांसफर पर बैंक की ओर से कोई चार्ज नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन


अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डाटा (यूएसएसडी) के तहत मोबाइल से *99# डायल करना होता है। इसके बाद स्क्रीन पर कई विकल्प (सेंड मनी, रिक्वेस्ट मनी, चेक बैलेंस, माई प्रोफाइल, पेंडिंग रिक्वेस्ट, ट्रांजेक्शंस, मिनी स्टेटमेंट, जेनरेट ओटीपी और यूपीआई पिन) आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे कटती है जेब

mobile banking is so costly
mobile - फोटो : demo pic

इसके साथ ही 50 पैसे आपके मोबाइल एकाउंट से कट जाएंगे। इनमें से किसी भी विकल्प पर आगे बढ़ाने पर आपसे बैंक खाते के डेबिट कार्ड के आखिरी छह नंबर और एक्सपायरी डेट पूछी जाएगी। यह डिटेल भरते ही 50 पैसे फिर कट जाएंगे। अब जितना आगे बढ़ते जाओगे, प्रति मैसेज 50 पैसे कटते जाएंगे। अगर कोई एरर आने की वजह से प्रक्रिया फेल हुई तो आपको दोबारा पूरी प्रक्रिया अमल में लानी होगी, जिसमें फिर से प्रति मैसेज 50 पैसे कटेंगे।

क्या है यूएसएसडी
यूएसएसडी एक प्रकार की सुविधा है, जिसमें आप सीधे टेलीकॉम कंपनी के कंप्यूटर से जुड़ जाते हैं। आजकल दुकानदार मोबाइल रिचार्ज इसी तरीके से करते हैं। मोबाइल का बैलेंस भी इस सर्विस से पता चल सकता है। इस सुविधा के इस्तेमाल के लिए *99# डायल करना पड़ता है।

यूएसएसडी में अभी आरबीआई के निर्देशों के तहत 5000 रुपये तक का फंड ट्रांजेक्शन किया जा सकता है। इसमें बैंकों की ओर से कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। प्रति मैसेज जो 50 पैसे कट रहे हैं, वह टेलीकॉम कंपनियों की ओर से काटे जा रहे हैं। - अनिल कुमार खोसला, मंडल प्रमुख, पीएनबी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed