फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mobile ban in primary school class.

स्कूल में अब नहीं बजेगा गुरु जी का मोबाइल

Thu, 26 Mar 2015 11:34 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 26 Mar 2015 11:34 AM IST
विज्ञापन
mobile ban in primary school class.

उत्तराखंड के प्राइमरी स्कूल एवं जूनियर हाईस्कूल में पढ़ाई के दौरान गुरुजी अब मोबाइल फोन पर बात नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन


अगर ऐसा करते पकड़े गए तो उनके खिलाफ आचरण नियमावली के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह प्रतिबंध प्रदेश की प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने लगाया है। यह आदेश नए शिक्षा सत्र से सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

औचक निरीक्षण के दौरान दिया जाएगा ध्यान
प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने जारी आदेश में कहा है कि कुछ अध्यापक विद्यालय समय में शिक्षण कार्य के दौरान मोबाइल का प्रयोग करते हैं, जिनसे वे छात्रों की पढ़ाई पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पाते। इससे विभाग की छवि भी धूमिल होती है।
विज्ञापन


निदेशक ने आदेश दिए हैं कि शिक्षण कार्य के दौरान कोई भी अध्यापक मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों के औचक निरीक्षण के दौरान इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि कक्षा संचालन एवं शिक्षण कार्य के समय कोई अध्यापक मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके विरुद्ध आचरण नियमावली के संगत नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

निदेशक ने कहा है कि प्रदेश के राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के शिक्षण कार्य में किसी भी दशा में व्यवधान उत्पन्न न हो तथा शिक्षक पूर्ण मनोयोग से बच्चों को पढ़ा सकें।


इस व्यवस्था को बनाने के लिए इस प्रतिबंध को लागू किया गया है। इस संबंध में कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल के अपर निदेशक एवं समस्त जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) को कड़े निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed