फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mobile application of char dham yatra pilgrims

चारधाम यात्रा पर जाना है तो पहले कर लें ये काम, नहीं तो हो जाएंगे परेशान

Tue, 25 Apr 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 25 Apr 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
 mobile application of char dham yatra pilgrims

अगर आप चारधाम यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके ल‌िए खुशखबरी है। पर्यटन व‌िभाग ने आपके यात्रा के दौरान पल-पल के अपडेट के ल‌िए मोबाइल एप्लीकेशन लांच क‌िया है।

विज्ञापन


ज‌िससे चारधाम यात्रा के दौरान किस जगह पर रोड टूटी है, किस जगह पर ऐसी कोई दिक्कत नहीं है। अभी तक ये जानकारी पाना यात्रियों के लिए मुश्किल होता था। मगर अब पर्यटन विभाग की चारधाम रोड अपडेट्स मोबाइल एप्लीकेशन से उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


सरकार ने इस मोबाइल ऐप को लांच कर दिया है। दावा ये है कि यात्रा सीजन के दौरान यह मोबाइल ऐप यात्रियों को तमाम सूचनाएं उपलब्ध कराएगा। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को इस मोबाइल ऐप को औपचारिक तौर पर लांच कर दिया। पर्यटन विभाग ने अपनी मोबाइल एप्लीकेशन एक्सप्लोर आउटिंग में नए फीचर के तौर पर इसे लांच किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका नाम चारधाम रोड अपडेट्स दिया गया है। इसे उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के एप्लीकेशन एक्सप्लोर आउटिंग में भी डाला गया है। चारधाम के यात्री इस एप्लीकेशन को एंड्राइड प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। 

ऐसे करेगा मोबाइल ऐप काम

 mobile application of char dham yatra pilgrims

एक्सप्लोर आउटिंग एप्लीकेशन के चारधाम रोड अपडेट्स पर क्लिक करते ही उत्तराखंड का नक्शा खुल जाता है। इस नक्शे में आप लोकेशन पिन देख सकते हैं। इन लोकेशन पिन पर क्लिक करने से वहां की विस्तृत जानकारी कोई भी देख सकता है। आप जिस जगह से इस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं, वहां की लोकेशन ये खुद-ब-खुद ले लेता है।

आप अपना पूरा ब्योरा, फोटो या फिर कोई जानकारी इसमें अपलोड कर सकते हैं। आपके स्तर पर अपलोड की गई सामग्री की एप्लीकेशन में डिस्प्ले करने से पहले इसकी पुष्टि की जाएगी। इसके लिए एक्सप्लोर आउटिंग एजेंसी ने स्थानीय होटल, रेस्टारेंट और टूरिज्म से संबंधित अन्य एजेंसियों से लास्ट मिनट रिपोर्टर नियुक्त किए हैं। ये पूरी यात्रा सीजन के दौरान अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। पर्यटन विभाग ने पुलिस से भी अनुबंध किया है, जो किसी भी प्रकार की जानकारी की सत्यता प्रमाणित करेगी।

पर्यटन विभाग में ई-ऑफिस भी शुरू
 उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद में ई-ऑफिस की व्यवस्था भी शुरू कर दी गई है। सोमवार से पर्यटन विकास परिषद से संबंधित सभी फाइलों का काम ई-सिस्टम पर आ गया है। पुरानी फाइलों को इस व्यवस्था पर धीरे धीरे लाया जाएगा। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि ये वक्त की मांग है कि हम ई-ऑफिस के कान्सेप्ट पर तेजी से आगे बढे़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed