फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mobile app can be spying your phone

सावधान! फोन के एप तो नहीं कर रहे आपकी रैकी, सामने आई खतरनाक सच्चाई

Fri, 19 Jul 2019 03:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal विकास यादव, अमर उजाला, हल्द्वानी
विकास यादव, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 19 Jul 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
mobile app can be spying your phone
प्रतीकात्मक

स्मार्ट फोन पर थर्ड पार्टी एप के बढ़ते इस्तेमाल के साथ ही यूजर्स की प्राइवेसी पर भी खतरा मंडरा रहा है। फेस ब्यूटी, फोटो एडिटिंग, गेम्स, जोक जैसे कई थर्ड पार्टी एप निजी जानकारियों का एक्सेस लेकर साझा करने की परमिशन ले रहे हैं।

विज्ञापन


एसओजी प्रभारी दिनेश चंद्र पंत ने बताया कि गूगल प्ले स्टोर पर अनगिनत थर्ड पार्टी एप मौजूद हैं। इनसे फोन की संपर्क सूची, सोशल मीडिया एक्सेस, लोकेशन, ब्राउजर हिस्ट्री समेत कई तरह की जानकारियां डेवलपर चोरी कर सकते हैं।

विज्ञापन

डेटा को आसानी से चुरा लेते हैं

ऐसे एप से हैकर स्मार्टफोन को रिमोट एक्सेस पर लेकर डेटा को आसानी से चुरा लेते हैं। डेटा इस्तेमाल करने की परमिशन एप इंस्टॉल करने के समय यूजर अनजाने में दे चुके होते हैं।

इस तरह की परमिशन एप इंस्टॉल किए जाने के समय मांगी जाती है। परमिशन के बाद वह सारा डेटा एक्सेस कर लेते हैं। इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है। 

डेटा चोरी को लेकर एक एप पर उठ रहे सवाल 

सोशल मीडिया पर एक ऐसे एप से बनाई गई तस्वीरें खूब शेयर की जा रही हैं जो किसी भी व्यक्ति की तस्वीर को कृत्रिम तरीके से बुजुर्ग चेहरे में बदल देता है।

यह एप सोशल मीडिया पर अब मोबाइल डेटा चोरी करने को लेकर चर्चा में  है। सोशल मीडिया पर दावा है कि एप अपनी पॉलिसी के अनुसार फोन से सूचनाओं को हासिल कर सकता है। जिसे एप पार्टनर कंपनी से शेयर करने की परमिशन रखता है।

विज्ञापन

ये सावधानियां बरतें

- थर्ड पार्टी एप कम डाउनलोड करें।
- मोबाइल का डेटा ऑफ रखने की आदत डालें।
- रेलवे स्टेशन पर फ्री के वाइफाई के इस्तेमाल से बचें।
- एप डाउनलोड करते उसकी प्राइवेसी पॉलिसी देख लें।
- मोबाइल में सिक्योरिटी एप का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed