बाबा रामदेव के मुरीद हुए राज ठाकरे, कह डाली बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनसे नेता राज ठाकरे ने योगगुरु बाबा रामदेव की तारीफों के पुल बांधे हैं। जानिए, राज ठाकरे ने रामदेव की तारीफ में क्या-क्या कहा...
बाबा रामदेव बुधवार को राज ठाकरे से मिलने मुंबई स्थित उनके आवास में जा पहुंचे। जहां राज ठाकरे खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक सके।
मुलाकात के बाद राज ठाकरे ने मीडिया को बताया कि बाबा रामदेव के साथ मुलाकात बेहद अच्छी रही।
हिंदू परंपराओं के सबसे बड़े वैश्विक प्रचारक
राज ठाकरे ने कहा कि वह योग और आयुर्वेद की हिंदू परंपराओं के सबसे बड़े वैश्विक प्रचारक हैं। जिसे भारत देख चुका है।
मनसे ने नेता रामदेव के एफएमसीजी फर्म पतंजली आयुर्वेद लिमिटेड के माध्यम से विश्वभर में योग और आयुर्वेद को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना भी की।
हालांकि अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि इन दोनों हस्तियों की यह मीटिंग सुबह करीब साढ़े नौ किस आशय से रखी गई।