{"_id":"c90523be71410e10f071efaf2e576549","slug":"mnrega-tihri-gharhwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा श्रमिकों को छह माह नहीं मिली मजदूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा श्रमिकों को छह माह नहीं मिली मजदूरी
अमर उजाला, कंडीसौड़ (टिहरी)
Updated Thu, 19 Dec 2013 06:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थौलधार प्रखंड में मनरेगा योजना के तहत छह माह पहले बयाड़गांव, कंडीसौड़, नेरी, भंगर, घोन, लालुरी, बरनू, डांग, कंस्यूड़ और उप्पू आदि कई गांवों में चेकडैम, नहर और पौधारोपण आदि कार्य कराए गए थे। इसका भुगतान 15 दिन में किया जाना था, लेकिन छह माह बाद भी श्रमिक मजदूरी पाने के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन
परिवार का खर्च चलाना मुश्किल
क्यार्दा के जयप्रकाश नौटियाल, बयारगांव की ऊषा देवी, घोन की प्रकाशी देवी, कंडीसौड़ की रेखा देवी और कैंछू के मनरेगा श्रमिक उत्तम दास ने बताया कि परिवार के भरण-पोषण के लिए मजदूरी करने के बाद भी मेहनताना नहीं मिल रहा है, जिससे परिवार का खर्चा चलाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
भुगतान को लेकर ब्लाक कार्यालय के कई बार चक्कर काटे लेकिन मजदूरी नहीं मिली। उन्होंने शीघ्र ही मजदूरी का भुगतान करने की मांग की है। थौलधार के खंड विकास अधिकारी मुन्नी कुलियाल का कहना है कि प्रखंड में मनरेगा का डेढ़ करोड़ तक भुगतान होना है, लेकिन धनराशि समय पर न मिल पाने के कारण श्रमिकों का भुगतान नहीं हो पाया।
विज्ञापन
ब्लाक को एक करोड़ रुपये मिले हैं, जिससे अब जल्द ही मजदूरी दी जाएगी। ग्राम पंचायत अधिकारियों से जल्द फाइल जमा कराने को कहा गया है।