{"_id":"6256a67beb068a014c2a270e","slug":"mlas-mps-and-leaders-will-go-to-vaccination-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहल: टीकाकरण केंद्रों पर जाएंगे भाजपा विधायक, सांसद और नेता, स्कूलों में भी बच्चों को करेंगे प्रोत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहल: टीकाकरण केंद्रों पर जाएंगे भाजपा विधायक, सांसद और नेता, स्कूलों में भी बच्चों को करेंगे प्रोत्साहित
Wed, 13 Apr 2022 04:04 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 13 Apr 2022 04:04 PM IST
सार
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि पार्टी सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत जनकल्याण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसमें कोविड टीकाकरण भी शामिल है।
विज्ञापन
bjp logo
विस्तार
सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत भाजपा के विधायक, सांसद व पदाधिकारी कोविड टीकाकरण केंद्रों पर जाकर लोगों को जानकारी देंगे। इसके अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता स्कूलों में जाकर बच्चों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि पार्टी सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत जनकल्याण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसमें कोविड टीकाकरण भी शामिल है। विधायक अपने क्षेत्र में मुफ्त टीकाकरण कराएंगे तथा उनकी संख्या उपलब्ध कराएंगे। चौहान ने बताया कि उत्तराखंड राज्य में एक करोड़ 72 लाख 90 हजार 463 खुराक दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने दिखाए तेवर: पार्टी को कह सकते हैं अलविदा, पढ़िए सीएम धामी के लिए खुलेगी एक और राह
विज्ञापन
इसमें पहली खुराक में 87 लाख 75 हजार 309 तथा दूसरी खुराक में 80 लाख 66 हजार 584 है। बूस्टर डोज के रूप में 4 लाख 48 हजार 570 खुराक अब तक लोगों को दी जा चुकी है। मंगलवार को 5470 खुराक दोपहर तक दी जा चुकी थी। भारत में बहुत कम समय में कोविड टीके विकसित किए गए, जबकि अन्य देशों में विभिन्न टीके विकसित करने में कई-कई वर्षों का समय लगा।