फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MLAs lead human chain against polythin

विधायक करेंगे मानव श्रृंखला का नेतृत्व

Thu, 26 Sep 2019 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
MLAs lead human chain against polythin
देहरादून। प्लास्टिक के खिलाफ चल रहे नगर निगम के अभियान के तहत अक्तूबर में प्रस्तावित 50 किलोमीटर लंबी मानव शृंखला का विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में नेतृत्व करेंगे। बुधवार को मेयर सुनील उनियाल गामा ने शहर के विधायकों के साथ बैठक कर इसे सफल बनाने के लिए सहयोग मांगा। इस पर विधायकों ने साथ देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नगर निगम सभागार में मेयर ने प्लास्टिक के खिलाफ चल रहे अभियान को लेकर विधायकों के साथ बैठक की। इसमें कैंट विधायक हरबंस कपूर, राजपुर विधायक खजानदास, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ और मनोनीत विधायक आईजी मैन ने हिस्सा लिया। विधायकों ने निगम की इस मुहिम की सराहना की। कहा कि अभियान को जनसमर्थन मिल रहा है। लोग जागरूक हो रहे हैं। उम्मीद है जल्द निगम क्षेत्र प्लास्टिक मुक्त होगा। मेयर ने बताया कि अक्तूबर में निगम मानव शृंखला निकाल रहा है। इसकी सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में अगुवाई करेंगे। इस पर विधायकों ने सहमति दी। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि निगम करीब दो लाख कपड़े और जूट के बैग घर-घर जाकर बांटेगा। बैठक में मसूरी विधायक गणेश जोशी और सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर नहीं पहुंचे। इस दौरान मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश जोशी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह, भवन कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दो अक्तूबर को बड़ा अभियान चलाएगा निगम
निगम प्लास्टिक के खिलाफ दो अक्तूबर को बड़ा अभियान चलाएगा। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि इसके तहत जागरूकता अभियान के साथ ही प्लास्टिक एकत्र करना आदि कार्यक्रम किए जाएंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लास्टिक के खिलाफ अभियान में विधायकों का पूरा सहयोग मिल रहा है। निगम क्षेत्र के सभी विधायक मानव शृंखला का नेतृत्व करेंगे। जन सहभागिता से अभियान मंजिल तक पहुंचेगा। -सुनील उनियाल गामा, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed