{"_id":"5d2a3d4d8ebc3e6d1f61a5b8","slug":"mla-visits-tour-of-villages-suffering-from-drinking-water-crisis-vikas-nagar-news-drn312838684","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने पेयजल संकट से जूझ रहे गांवों का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने पेयजल संकट से जूझ रहे गांवों का किया दौरा
विज्ञापन
पेयजल समस्या से जूझ रहे क्षेत्रों का दौरा करते विधायक सहदेव पुंडीर।
- फोटो : VIKAS NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने शनिवार को जल संस्थान के अधिकारियों के साथ पेयजल समस्या से जूझ रहे गांवों का दौरा किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पेयजल समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
लंबे समय से विधायक को क्षेत्र के गांवों में पेयजल समस्या की शिकायत मिल रही थीं। इस पर विधायक ने विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर भूड़पुर, नया गांव, मल्हान गांव का दौरान किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि क्षेत्र में बिछाई गई कई लाइनें पूरी तरह से जर्जरहाल हो गई हैं। गर्मियों में लो प्रेशर की समस्या खड़ी हो जाती है। जिसके चलते लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में दिक्कतें पेश आती हैं। आबादी के अनुसार क्षेत्र में लाइनों का विस्तारीकरण नहीं हो सका है। जल संस्थान के एसडीओ एपी सिंह ने कहा कि जल्द ही क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत और विस्तारीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। जिन गांव में पेयजल की समस्या वर्तमान में भी बनी हुई है। वहां वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पेयजल आपूर्ति सुचारु करने के प्रयास किए जाएंगे।
इस मौके पर जल संस्थान के अवर अभियंता संजय कुमार, सुरेश उनियाल, दुलीचंद, दयानंद जोशी, खेम चंद्र गुप्ता, दयानंद जोशी, बलवत सिंह राणा, कुलदीप सिंह कैठत भी मौजूद रहे।