फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mla submitted fake certificate in election

विधायक हरिदास की कुर्सी पर लटकी तलवार

Thu, 23 Jan 2014 08:47 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 23 Jan 2014 08:47 PM IST
विज्ञापन
mla submitted fake certificate in election

नामांकन शपथ पत्र में फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र लगाए जाने का मामला केंद्रीय चुनाव आयोग पहुंच जाने से विधायक हरिदास की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सदस्यता पर तलवार लटक जाने से बसपा समर्थकों में हड़कंप  है।

विज्ञापन


इधर कोई कार्रवाई होने की बजाए फाइल इधर से उधर सरकाए जाने का आरोप लगाकर शिकायतकर्ता हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहा है। एक-दो दिन बाद मामले में याचिका दायर की जा सकती है।
विज्ञापन


प्रमाण पत्र हैं फर्जी
गत 30 सितंबर 2013 को मखदूमपुर निवासी अरविंद की शिकायत पर डीएम द्वारा की गई जांच में बसपा के झबरेड़ा से विधायक हरिदास द्वारा नामांकन दाखिल करते समय प्रस्तुत किए शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 नवंबर 2013 को जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजकर मामले में मार्गदर्शन मांगा था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने विधायक के फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र मामले में रिपोर्ट केंद्रीय चुनाव आयोग को भेजी है।

केंद्रीय चुनाव आयोग करेगा फैसला
अब केंद्रीय चुनाव आयोग ही मामले में कार्रवाई करेगा। केंद्रीय चुनाव आयोग की नजर में आने पर आने वाले दिनों में विधायक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

मामला ऊपर पहुंच जाने से जहां क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बन गया है। वहीं विधायक की सदस्यता पर तलवार लटक जाने से प्रदेश बसपा एवं समर्थकों में हड़कंप मचा हुआ है।


शिकायतकर्ता का है कहना
शिकायतकर्ता अरविंद का कहना है कि अधिकारी फर्जी शैक्षिक प्रमाण पाए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई किए जाने की बजाए अपना पल्ला झाड़कर मामले से जुड़ी फाइलों को इधर-से उधर भेजकर अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं।

उनका कहना है कि मामले में अब हाईकोर्ट की शरण ली जाएगी। विधायक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए एक-दो दिन बाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed