फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   MLA sexual assault case: woman husband and mother can be questioned Today

विधायक यौन शोषण मामला : आज हो सकती है महिला के पति और मां से पूछताछ

Thu, 27 Aug 2020 10:32 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 27 Aug 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
MLA sexual assault case: woman husband and mother can be questioned Today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

विधायक पर आरोप मामले में बृहस्पतिवार को महिला के पति और उसकी मां से पूछताछ हो सकती है। बुधवार को दोनों शहर में थे, लेकिन महिला आयोग में व्यस्त होने के कारण वे जांच अधिकारी के पास नहीं आ सके। इसके अलावा महिला आयोग और बाल संरक्षण आयोग के निर्देश पर हो रही जांच में जल्द ही विधायक के भी बयान दर्ज किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन


उत्तराखंड : आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सामने पेश होंगे विधायक पूरन फर्त्याल
विज्ञापन


गौरतलब है कि द्वारहाट विधायक महेश नेगी से अब इस मामले में दो बार पूछताछ हो चुकी है। पुलिस अधिकारी दो बार उनके बयान दर्ज कर चुके हैं। इस मामले में अब तक ब्लैकमेलिंग की आरोपी महिला के पति से पूछताछ नहीं हुई थी। उन्हें बार बार सफीना भेजकर बयान के लिए बुलाया जा रहा था, लेकिन इससे पहले उन्होंने खुद की जान को खतरा बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक महिला की मां भी बयान के लिए नहीं पहुंची थी। पुलिस की मानें तो दोनों बुधवार को शहर में ही थे, लेकिन महिला आयोग में व्यस्त होने के कारण दोनों जांच अधिकारी सीओ अनुज कुमार के पास नहीं पहुंच सके थे। अब उनसे बृहस्पतिवार को पूछताछ की जा सकती है। 

विधायक व बच्ची का डीएनए टेस्ट हो 

उधर, इस मामले में बाल संरक्षण आयोग और महिला आयोग दोनों ने भी पुलिस को गंभीरता से जांच कराने के निर्देश दिए हैं। दोनों पत्रों को पूर्व में चली आ रही जांच में ही शामिल किया गया है।

पुलिस के अनुसार इन मामलों में विधायक से भी पूछताछ की जाएगी। जल्द ही उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जा सकता है। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने सभी शिकायतों और पत्रों में निष्पक्षता से जांच के निर्देश दिए हैं।

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) ने सिटी मजिस्ट्रेट को दिए गए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में भाजपा विधायक महेश नेगी व बच्ची का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की है। संगठन की प्रांतीय अध्यक्ष इंदु नौडियाल ने कहा कि विधायक पर महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।

वह मासूम बच्ची और विधायक का डीएनए टेस्ट की मांग कर रही है। जिसे मानकर जांच कराई जाए ताकि वास्तविकता सामने आए। साथ ही पीड़ित महिला की रिपोर्ट दर्ज की जाए, पीड़िता व उसकी बच्ची को सुरक्षा दी जाए। इसके अलावा संगठन ने विधायक को बर्खास्त करने की मांग की। इस दौरान महामंत्री दमयंती नेगी, जिलाध्यक्ष नूरेसा अंसारी व रीता मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed