विधायक यौन शोषण मामला: अपना और महिला का नार्को टेस्ट कराना चाहते हैं विधायक
- विधायक ने विवेचना अधिकारी को भेजा पत्र
- सीओ ने दर्ज किए महिला और उसकी मां के बयान, पति ने नहीं किया संपर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधायक प्रकरण में अब एक नई बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि विधायक अपना और आरोप लगाने वाली महिला का नार्को टेस्ट कराना चाहते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने भी इस पर प्रतिक्रिया पुलिस को दी है। हालांकि, इस बात का पता नहीं चल पाया है। इधर, शुक्रवार को महिला का पति अपने कहे अनुसार बयान दर्ज कराने के लिए नहीं पहुंचा।
अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधायक इस पूरे प्रकरण में सच्चाई का पता लगाने के लिए नार्को टेस्ट कराना चाहते हैं। उन्होंने इस बाबत विवेचना अधिकारी को एक पत्र भी लिखा है।
सूत्र बताते हैं कि इस पत्र के माध्यम से उन्होंने महिला का नार्को टेस्ट कराने की मांग रखी है। बताया यह भी जा रहा है कि इस टेस्ट को वह अपने खर्च पर कराना चाहते हैं। हालांकि, नार्को टेस्ट के संबंध में क्या निर्णय लिया जाना है उसके बारे में पुलिस अभी विधिक राय मशविरा कर रही है।
शुक्रवार को इस मामले में सीओ अनुज कुमार ने विधायक पर आरोप लगाने वाली महिला और उसकी मां से पूछताछ की है। महिला के अलावा उसकी मां भी विधायक की पत्नी द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोपी हैं। इस पूरे मामले में अब केवल महिला के पति के बयान ही रह गए हैं। जबकि, मुकदमे के वादी और प्रतिवादियों में से सभी ने सीओ के समक्ष और इससे पहले थाने में अपने बयान दर्ज कराए थे।
महिला के पति को फिर नोटिस
महिला के पति ने शुक्रवार को पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराने का आश्वासन दिया था। इस आधार पर उससे पूछताछ होनी थी। लेकिन, वह शुक्रवार शाम तक नहीं पहुंचा। अब इस मामले में पुलिस उसे दोबारा से नोटिस जारी कर रही है।
इस मामले में जो भी बातें सामने आ रही हैं उनका परीक्षण कराया जा रहा है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके हिसाब से ही कार्रवाई की जाएगी।
- अरुण मोहन जोशी, डीआईजी देहरादून