फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MLA Sahaspur Sahadev Singh Pundir stayed for 24 hours in

Dehradun News: विधायक ने बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों को बताए दायित्व

Mon, 12 Feb 2024 12:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
MLA Sahaspur Sahadev Singh Pundir stayed for 24 hours in
I-दुर्गम गांव कोटड़ा-कल्याणपुर में प्रवास के लिए पहुंचे विधायक
विज्ञापन

I

I-बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों की बैठकI

गांव चलो अभियान के तहत विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर ने विकासखंड के दुर्गम गांव कोटड़ा कल्याणपुर में 24 घंटे का प्रवास किया। उन्होंने बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक कर उनके दायित्व बताए। दीवार लेखन अभियान में भी हिस्सा लिया। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, जनसंघ कालीन व भाजपा की स्थापना के समय के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और प्रभावी मतदाताओं से भेंटकर उनके साथ संवाद किया।

विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शिव मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया। सरोवर की भी सफाई की। स्थानीय निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और नव मतदाताओं से मुलाकात की। कई लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। विधायक ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संचालित जन हितैषी नीतियों का परिणाम है कि देश में लाखों नागरिकों के सपने साकार हो रहे हैं। उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। भाजपा को जनता का असीम स्नेह व आशीर्वाद मिल रहा है। ऐसा कोई भी परिवार नही है, जिसे भाजपा सरकार की किसी न किसी योजना का लाभ न मिल रहा हो। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, बूथ अध्यक्ष युद्धवीर, राजपाल, भगवती प्रसाद, उमेश बिष्ट, ज्ञान सिंह, जीवन सिंह, रामनिवास गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन






Iपंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धाजंलिI



पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार और जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं। वह अपना संपूर्ण जीवन गांव, गरीब, दलित, पीड़ित, शोषित व वंचितों के उत्थान के लिए न्योछावर कर दिया। देश को एकात्म मानववाद का सिद्धांत दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed