फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MLA relatives beaten up by people

विधायक के रिश्तेदारों को लोगों ने पीटा

Tue, 20 Aug 2013 10:54 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 20 Aug 2013 10:54 PM IST
विज्ञापन
MLA relatives beaten up by people

हरिद्वार में शराब के नशे में धुत हरियाणा निवासी दो आरोपियों ने गंगा स्नान कर रहे एक परिवार के साथ बदसलूकी कर मारपीट कर दी।

विज्ञापन


इसकी भनक आसपास के लोगों को लगी तो उन्होंने आरोपियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीट दिया। आरोपी शामली के कांग्रेस विधायक के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नगर कोतवाली पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह हरकी पैड़ी पर पवन शर्मा (निवासी नई बस्ती, भीमगोड़ा, खड़खड़ी) का परिवार स्नान कर रहा था।

परिवार के साथ की बदसलूकी
पास में ही हेमचंद पुत्र राम सिंह, दलबीर पुत्र साहब सिंह (निवासी नाथूपुर, कुंडली, सोनीपत, हरियाणा) स्नान कर रहे थे। आरोप है कि यह दोनों शराब के नशे में धुत थे।
विज्ञापन


इन्होंने पास स्नान कर रहे खड़खड़ी के एक परिवार के साथ बदसलूकी कर दी। परिवार के लोगों ने बदसलूकी का विरोध किया। इससे दोनों भड़क गए और साथियों की मदद से पवन शर्मा को पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
आसपास के लोगों को इसकी भनक लग गई। एकत्रित होकर स्थानीय लोगों ने सोनीपत निवासी दोनों को दौड़ा-दौड़ा कर पीट दिया। पुलिस ने पवन शर्मा की तहरीर पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर दिया है।

पूछताछ में दोनों आरोपी खुद को शामली के कांग्रेस विधायक पंकज मलिक के रिश्तेदार बता रहे हैं। इसी बीच हरियाणा के दूसरे लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। इन्होंने पुलिस पर पीटने का आरोप लगाया।

इनकी भी सुनिए
दोनों कोल्ड ड्रिंक्स में शराब मिलाकर पी रहे थे। बदसलूकी करने पर विवाद हुआ है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पर मारपीट के आरोप बेबुनियाद हैं।

- महेंद्र सिंह नेगी, नगर कोतवाली प्रभारी।

विवाद हमारे साथ नहीं हुआ था। हमारे बगल में हरियाणा के ही दूसरे लोग भी बैठे हुए थे। वह निकल गए और हमें निशाना बनाया गया। पुलिस ने भी उनके साथ मारपीट की है।
- दलबीर, आरोपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed