फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MLA rajkumar will go court for E rikshaw.

ई रिक्शों की बरबादी पर कोर्ट जाएंगे विधायक राजकुमार

Sat, 09 Apr 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 09 Apr 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
MLA rajkumar will go court for E rikshaw.
विधायक राजकुमार - फोटो : AmarUjala

विधायक राजकुमार ने नगर निगम प्रशासन पर हमला बोला है। कहा कि निगम अपने बुनियादी काम भी पूरा नहीं कर पा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा निगम को दिए गए 28 वाहनों व अपने द्वारा दिए गए ई रिक्शो की बदहाली की जांच की मांग की है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि विधायक राजकुमार ने अपने निधि से निगम को पांच ई रिक्शा दिए थे। सभी नॉन फंक्शनल हो रखे हैं। उनके पुर्जों की चोरी भी हो गई है। इस मामले में वह निगम को न्यायालय तक ले जाने की तैयारी में है।
विज्ञापन


नगर निगम पर लगाया फेल होने का आरोप
विधायक ने कहा कि नगर निगम प्रशासन फेल हो गया है। उन्होंने निगम की बेहतरी के लिए ई रिक्शा दिए थे लेकिन निगम प्रशासन ने उनको बरबाद कर दिया है। उनके पुर्जों की चोरी हो गई है। यह शर्मनाक और गैरजिम्मेदाराना व्यवहार है। वह इस मामले की शिकायत राज्यपाल से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर भी उचित कार्यवाही नहीं हुई तो मामले को न्यायालय में ले जाएंगे। ई रिक्शा का रखरखाव करना बेहद आसान था। वह बैटरी से संचालित होती हैं। यही हालत मुख्यमंत्री द्वारा निगम को दिए गए 28 वाहनों की है। वे भी बदहाल हैं। इसके लिए जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed