{"_id":"57080bf94f1c1b8773c810f4","slug":"mla-rajkumar-will-go-court-for-e-rikshaw","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई रिक्शों की बरबादी पर कोर्ट जाएंगे विधायक राजकुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई रिक्शों की बरबादी पर कोर्ट जाएंगे विधायक राजकुमार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 09 Apr 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
विधायक राजकुमार
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक राजकुमार ने नगर निगम प्रशासन पर हमला बोला है। कहा कि निगम अपने बुनियादी काम भी पूरा नहीं कर पा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा निगम को दिए गए 28 वाहनों व अपने द्वारा दिए गए ई रिक्शो की बदहाली की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि विधायक राजकुमार ने अपने निधि से निगम को पांच ई रिक्शा दिए थे। सभी नॉन फंक्शनल हो रखे हैं। उनके पुर्जों की चोरी भी हो गई है। इस मामले में वह निगम को न्यायालय तक ले जाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
नगर निगम पर लगाया फेल होने का आरोप
विधायक ने कहा कि नगर निगम प्रशासन फेल हो गया है। उन्होंने निगम की बेहतरी के लिए ई रिक्शा दिए थे लेकिन निगम प्रशासन ने उनको बरबाद कर दिया है। उनके पुर्जों की चोरी हो गई है। यह शर्मनाक और गैरजिम्मेदाराना व्यवहार है। वह इस मामले की शिकायत राज्यपाल से करेंगे।
विज्ञापन
इस पर भी उचित कार्यवाही नहीं हुई तो मामले को न्यायालय में ले जाएंगे। ई रिक्शा का रखरखाव करना बेहद आसान था। वह बैटरी से संचालित होती हैं। यही हालत मुख्यमंत्री द्वारा निगम को दिए गए 28 वाहनों की है। वे भी बदहाल हैं। इसके लिए जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।