फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   MLA Mahesh negi sexual assault case: congress protest in whole uttarakhand

उत्तराखंड : कांग्रेस ने फूंका भाजपा का पुतला, दुष्कर्म के आरोपी विधायक पर कार्रवाई न होने पर जताई नाराजगी

Sat, 22 Aug 2020 06:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 22 Aug 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
MLA Mahesh negi sexual assault case: congress protest in whole uttarakhand
- फोटो : amar ujala

महिला से दुष्कर्म के आरोपी द्वाराहाट विधायक महेश नेगी के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज महानगर कांग्रेस ने भाजपा और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। महानगर कांग्रेस ने आरोप लगाए कि पुलिस सरकार के दबाव में निष्पक्ष जांच नहीं कर पा रही है। जिससे महिला को न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस आंदोलन को और उग्र करेगी। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान और महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कांग्रेस भवन के बाहर बाद पुतला दहन कार्यक्रम किया। लालचंद शर्मा ने कहा कि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के साथ ही जल्द डीएनए जांच भी होनी चाहिए।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि अगर विधायक ने कोई अपराध नहीं किया है तो उन्होंने अब तक मीडिया के सामने आकर अपनी सफाई में कुछ क्यों नहीं कहा। भाजपा का बेटी बचाओ का नारा महज एक जुमला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार, डॉ. प्रतिमा सिंह, पार्षद नीनू सहगल, रमेश कुमार मंगू, अमित भंडारी, डॉ. विजेंद्र पाल, मोहन गुरुंग, मनीष कुमार, महेंद्र रावत, अनूप कपूर, आनंद त्यागी, सूरत सिंह नेगी आदि शामिल थे।  

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि इस मामले में पुलिस प्रशासन सरकार के दबाव में काम कर रहा है। विधायक की पत्नी की ओर की गई शिकायत पर तो पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन महिला के आरोपों की जांच नहीं की जा रही है।


यह पहली बार है जब कांग्रेस इस मुद्दे पर खुलकर सामने आ रही है। अभी तक कांग्रेस सिर्फ विधायक की डीएनए जांच की ही मांग कर रही थी। उधर, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने भी प्रदेश सरकार पर विधायक को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। जोशी का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed