फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MLA inspected dengue affected village

विधायक ने डेंगू प्रभावित गांव का किया निरीक्षण

Fri, 18 Oct 2019 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
MLA inspected dengue affected village
डेंगू प्रभावित पेलियो गांव में लोगों से वार्ता करते विधायक सहदेव पुंडीर। - फोटो : VIKAS NAGAR
सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. एसके गुप्ता के साथ डेंगू प्रभावित पेलियो गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में नियमित रूप से फॉगिंग करने के निर्देश दिए। विधायक ने डेंगू से पीड़ित लोगों का हाल-चाल भी जाना।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि लोगों के बेहतर इलाज के लिए अन्य जिलों से भी डॉक्टरों को बुलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम स्थिति पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए है। रोजाना स्वास्थ्य विभाग की टीम क्षेत्र में पहुंच लोगों का चेकअप कर रही है। मालूम हो कि पेलियो में इन दिनों बड़े पैमाने पर डेंगू का प्रकोप फैला हुआ है। जनसंख्या की करीब 70 प्रतिशत आबादी इन दिनों डेंगू से पीड़ित हैं। स्थानीय लोगों ने विधायक के समक्ष क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई न होने की बात कई। इस पर विधायक ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर डिप्टी सीएमओ दिनेश चौहान, सीएचसी प्रभारी सहसपुर बीएस रावत, प्रभारी चिकित्साधिकारी मधुबाला भट्ट, सुरेश उनियाल, दयानंद जोशी, अनुज बंसल, मनीष गुप्ता, कुलदीप कठैत, मनोज कश्यप, यशपाल चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed