फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mission Election BJP will give responsibility of strengthening lost booths to MPs Uttarakhand news

BJP Mission Election: हारे हुए बूथों को मजबूत करने का जिम्मा सांसदों को देगी भाजपा, आज बैठक में बनेगी रणनीति

Mon, 12 Dec 2022 12:39 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 12 Dec 2022 12:39 PM IST
सार

अब भाजपा सांगठनिक मजबूती की दृष्टि से कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहती। इसलिए पार्टी ने बूथ प्रबंधन पर ज्यादा फोकस करने की रणनीति बनाई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक नई दिल्ली में सांसदों के साथ बैठक होगी, जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव में बूथ प्रबंधन की रूपरेखा पर भी चर्चा होगी।

विज्ञापन
Mission Election BJP will give responsibility of strengthening lost booths to MPs Uttarakhand news
भाजपा - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव में उतरने से पहले भाजपा अपने हर बूथ को मजबूत कर लेना चाहती है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 1700 से अधिक बूथों पर पिछड़ गई थी। इन हारे हुए बूथों को मजबूत करने का जिम्मा पार्टी के सांसदों को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन


सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नेताओं व पार्टी सांसदों के साथ एक अहम बैठक रखी गई है। इसमें हारे हुए बूथों को मजबूत करने की जिम्मेदारी सांसदों को सौंपी जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रह सकते हैं। वह गुजरात सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए दिल्ली पहुंचे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय भी बैठक में रहेंगे। 
विज्ञापन


दिल्ली नगर निगम और हिमाचल विधानसभा चुनाव में मिली हार से भाजपा बेहद सतर्क हो गई है। अब पार्टी सांगठनिक मजबूती की दृष्टि से कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहती। इसलिए पार्टी ने बूथ प्रबंधन पर ज्यादा फोकस करने की रणनीति बनाई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक नई दिल्ली में सांसदों के साथ बैठक होगी, जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव में बूथ प्रबंधन की रूपरेखा पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand BJP: दरवाजे से घर तक पहुंचेगी भाजपा, प्रदेश प्रभारी ने पदाधिकारियों को बताए सक्रियता के मूलमंत्र

पार्टी आगामी चुनाव में 51 फीसदी वोट हासिल करने की रणनीति पर काम कर रही है। इसके लिए पार्टी ने कमजोर बूथों की सूची तैयार कर ली है। लोस और विस चुनावों के आधार पर हारे हुए बूथों की सूची तैयार की गई है। 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी 3731 बूथों पर दूसरे स्थान पर थी और 860 बूथों पर वह तीसरे स्थान पर रही। विस के हारे हुए बूथों का जिम्मा विधायकों को दिया जाएगा। इसी माह उन्हें प्रशिक्षण दिया जा सकता है। सांसदों को हारे हुए बूथों में भेजा जाएगा। दिल्ली बैठक में इसकी रणनीति बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed