{"_id":"639ff09cfa5ac252d027ea0c","slug":"mission-2024-uttarakhand-bjp-will-announced-258-divisional-presidents-by-january-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mission 2024: उत्तराखंड मं संगठन को सशक्त करेगी भाजपा, 15 जनवरी तक होगी 258 मंडल अध्यक्षों की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mission 2024: उत्तराखंड मं संगठन को सशक्त करेगी भाजपा, 15 जनवरी तक होगी 258 मंडल अध्यक्षों की घोषणा
Mon, 19 Dec 2022 10:36 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 19 Dec 2022 10:36 AM IST
सार
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में हुई वर्चुअल बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों व जिलों के अध्यक्षों व पदाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट
- फोटो : ट्वीटर
विस्तार
उत्तराखंड में भाजपा ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति के तहत नया सांगठनिक ढांचा बनाने पर काम तेज कर दिया है। जिलों और मोर्चों की टीम का एलान करने के बाद अब पार्टी ने 258 मंडलों के अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Uttarakhand Bjp: भाजपा के मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारियों का एलान, सूची जारी, नए व अनुभवी चेहरों को मिली जगह
विज्ञापन
रविवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में हुई वर्चुअल बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों व जिलों के अध्यक्षों व पदाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए गए। बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार और प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी व प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
15 जनवरी तक मंडल अध्यक्ष बनेंगे
भट्ट ने कहा कि पार्टी 15 जनवरी तक सभी 258 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा कर देगी। इसके लिए प्रदेश पदाधिकारियों, जिलों के अध्यक्षों व प्रभारियों को 30 जनवरी तक मंडलों का प्रवास करने के निर्देश दिए। प्रवास के दौरान वे तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर जिलाध्यक्षों को सौंपेंगे। जिनमें से मंडल अध्यक्षों का नाम तय होगा।
11 फरवरी तक शक्ति केंद्रों का गठन
इसी तरह 11 फरवरी तक पार्टी शक्ति केंद्रो तक अपनी इकाइयो का गठन कर लेगी। पार्टी ने 2500 से अधिक शक्ति केंद्र इकाइयां गठित करने का लक्ष्य बनाया है।