फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mission 2024: Uttarakhand BJP created five new organizational districts before lok sabha election

मिशन 2024: उत्तराखंड में भाजपा ने बनाए पांच नए संगठनात्मक जिले, 15 सितंबर तक सभी मोर्चे और प्रकोष्ठ होंगे गठित

Sun, 28 Aug 2022 11:21 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Aug 2022 11:21 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी अपने काम के बूते इस मुकाम पहुंची है। सामाजिक परिवर्तन की दिशा में भाजपा ने चिंतन और मनन के आधार पर समाज को खुद से जोड़ा है।

विज्ञापन
Mission 2024: Uttarakhand BJP created five new organizational districts before lok sabha election
भाजपा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी के तहत भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में पांच नए संगठनात्मक जिले गठित कर दिए हैं। दूसरी ओर, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की नई टीम के मोर्चे और प्रकोष्ठ 15 सितंबर तक गठित कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


Uksssc: पेपर लीक मामले में चंदौली का नकल माफिया गिरफ्तार, 35 अभ्यर्थियों को याद कराए थे प्रश्नों के उत्तर
विज्ञापन


रविवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षों की बैठक में पांच नए संगठनात्मक जिलों के गठन की सूचना दी गई। इसमें रुड़की, ऋषिकेश, कोटद्वार, काशीपुर और रानीखेत का नाम शामिल है। बैठक में तय किया गया कि 15 सितंबर तक सभी मोर्चे और प्रकोष्ठ भी गठित कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही महिला मोर्चा के प्रदेश भ्रमण कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। वहीं, हरिद्वार पंचायत चुनाव की जिम्मेदारी अल्पसंख्यक मोर्चे को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी अपने काम के बूते इस मुकाम पहुंची है। सामाजिक परिवर्तन की दिशा में भाजपा ने चिंतन और मनन के आधार पर समाज को खुद से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों में सभी कार्य योजना समाज को केंद्रित करके बनती है।

सरकार के सभी निर्णय निचले स्तर पर कार्यकर्ताओं के माध्यम से पहुंच रहे हैं। उसी का परिणाम है कि 2022 में भाजपा सरकार प्रदेश में दोबारा स्थापित हुई है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए मिशन 2024 में जुटने का आह्वान किया। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने किया। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, कौशतुभानंद जोशी, मनवीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। 

साथ मिलकर संगठन के कामों को बढ़ाएंगे

नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृट ने कहा कि भाजपा सेवा, संकल्प और समर्पण के मूल्यों पर चलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा में अनेकों योग्य कार्यकर्ता हैं। सभी को साथ मिलकर संगठन के कार्यों को गति देना है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य भौगोलिक दृष्टि से आपदागस्त राज्य है। कब, कहां आपदा आ जाए, इसका पूर्वानुमान अभी तक संभव नहीं हो पाया है। इस स्थिति में समाज को साथ लेकर उस भयावह स्थिति से निपटने के लिए बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा मात्र हमारी ऐसी सरकार है, जो अपने निर्णयों को और अपने कामों को समाज के सामने हर साल रखती है। 

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जी-जान से जुट जाएं

उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी व लोकसभा सांसद रेखा वर्मा ने बैठक में आह्वान किया कि सभी अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करते हुए अभी से 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा, मोदी-धामी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। विपक्ष आज मुद्दा विहीन है। इसीलिए वह झूठ और भ्रम के सहारे लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। ऐसे में हम सबकी यह जिम्मेदारी बन जाती है कि हम विपक्ष के झूठ को बेनकाब करें।   

जनता से सीधे संवाद रखें नए पदाधिकारी: अजेय

प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने कहा कि हम पार्टी व समाज में अपना अच्छा व्यवहार स्थापित कर ही आगे बढ़ सकते हैं। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की ओर से बनाई गई योजनाओं को जनता को फायदा दिलवाने के लिए घर-घर जाने का भी आह्वान किया। उन्होंने बैठक में विभागों-प्रकोष्ठों की कार्ययोजना से पदाधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र और जिले स्तर पर विभाग-प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं को समायोजित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नए दायित्वों से जुड़े लोग जनता से सीधा संवाद रखें और संगठन की नीतियों को जन-जन से जोड़कर इसे और अधिक व्यापक बनाएं। सभी ईमानदारी पूर्वक 2024 के लक्ष्य प्राप्ति में जुट जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed