{"_id":"59b65fdd4f1c1bf67f8b5e5e","slug":"missing-youth-arrested-in-murder-case-at-roorkee","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्र के अपहरण की सूचना से गांव में हड़कंप, पता चला सच तो सकते में आया परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र के अपहरण की सूचना से गांव में हड़कंप, पता चला सच तो सकते में आया परिवार
ब्यूरो / अमर उजाला, कलियर
Updated Mon, 11 Sep 2017 03:35 PM IST
विज्ञापन
परिवार को लगा युवक का अपहरण हुआ है
- फोटो : Demo Pic
रुड़की स्थित कलियर में छात्र की अपहरण की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। लेकिन जब परिवार को अपने बेटे का सच पता चला तो वह सकते में आ गया।
विज्ञापन
कलियर के माजरी गांव निवासी सावेज के अपहरण की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ एकत्रित होकर इमलीखेला चौकी पहुंचे।
छानबीन के बाद पता चला कि छात्र को दूध कारोबारी हत्याकांड में सीआईयू (एसओजी) पुलिस ने हिरासत में लिया है।
Trending Videos
सावेज को बाइक में बैठाकर गायब हो गए दोनों युवक
SOG ने युवक को दूध कारोबारी चुन्नू हत्याकांड में हिरासत में लिया
जानकारी के मुताबिक माजरी गांव निवासी सावेज (25) पुत्र असगर पॉलिटेक्निक का छात्र है। सोमवार को छात्र अपने चचेरे भाई शाहनवाज पुत्र संजीद निवासी सोहलपुर के साथ धनौरी स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज बस से जा रहा था। जैसे ही मिनी बस माजरी तिराहे पर रुकी तो दो बाइक सवार युवकों ने सावेज को बस से उतार लिया।
साथ में मौजूद भाई इससे पहले कुछ समझ पाता उस समय तक दोनों युवक सावेज को अपनी बाइक में बैठाकर गायब हो गए थे। शाहनवाज ने इसकी जानकारी सावेज के परिजनों को दी। रुड़की में काम कर रहे सावेज के पिता बेटे की अपहरण की सूचना मिलते ही परिजन ग्रामीणों के साथ एकत्रित होकर इमलीखेड़ा पुलिस चौकी पहुंचे और बेटे की अपहरण की शिकायत करने लगे।
पुलिस अपहरण की कहानी सुनकर सन्न रह गई। पुलिस ने आसपास की पुलिस से संपर्क साधा तो पता चला कि युवक को पांच सितंबर को हुई दूध कारोबारी चुन्नू हत्याकांड में हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष देवराज शर्मा ने बताया कि सीआईयू की टीम ने युवक को हिरासत में लिया है।