फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun news Lover and his friends Misdeeds and killed a girl from Lakhimpur threw body in forests of Doon

Dehradun: प्रेमी और उसके दोस्तों ने लखीमपुर की युवती संग दुष्कर्म के बाद की हत्या, दून के जंगल में फेंका शव

Fri, 31 Jan 2025 04:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 31 Jan 2025 04:56 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ थाने के एक गांव की एक किशोरी को दूसरे समुदाय का एक युवक पांच दिन पहले प्रेम-प्रसंग में बहलाकर ले गया।

विज्ञापन
Dehradun news Lover and his friends Misdeeds and killed a girl from Lakhimpur threw body in forests of Doon
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

यूपी के लखीमपुर खीरी से पांच दिन पहले लापता हुई किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर उसके शव को प्रेमनगर के विधौली क्षेत्र में जंगल में फेंक दिया गया। मामले की जांच कर रही यूपी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया तो हत्या का पता लगा। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से किशोरी के शव को बरामद कर लिया है। इस मामले में यूपी पुलिस मुख्य आरोपी समेत छह को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ थाने के एक गांव की एक किशोरी को दूसरे समुदाय का एक युवक पांच दिन पहले प्रेम-प्रसंग में बहलाकर ले गया। तलाश के बाद परिवार वालों को जब पता नहीं चला तब पीड़ित पिता ने थाने में 11 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बाइक पर बैठी किशोरी और उसके प्रेमी की पहचान की। उसके बाद पुलिस को नजीमाबाद तक बाइक की लोकेशन मिली।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने किशोरी के प्रेमी छोटू उर्फ आसिफ समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ के आधार पर लखीमपुर खीरी पुलिस देहरादून पहुंची। देहरादून में प्रेमनगर के रामनगर जंगल से पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर किशोरी का शव बरामद किया। किशोरी के पिता ने बताया कि आरोपी धर्मांतरण कराना चाहते थे, जिसको लेकर किशोरी ने मना किया था। इससे नाराज आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस आसिफ, सलमान, रजब, जुबेर समेत छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar: पुलिस मुठभेड़... दीवार फांद फरार हुआ कैदी गिरफ्तार, जेल की रामलीला में निभा रहा था वानर का किरदार

पहले किया दुष्कर्म, फिर कर दी हत्या
जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी छोटू उर्फ आसिफ ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। किशोरी के चेहरे और गले पर निशान मिले है। इसके साथ ही उसके कपड़े भी फटे मिले हैं। पुलिस ने दून में ही किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

दून में रहकर काम करते हैं आरोपी
किशोरी की हत्या का मुख्य आरोपी छोटू उर्फ आसिफ और तीन अन्य परिचित दून में ही रहकर सटरिंग का काम करते है। वह काफी समय से दून में ही किराये पर रह रहे थे। वह मूल रूप से लखीमपुर खीरी के ही निवासी हैं।

सड़क से 800 मीटर अंदर मिला शव
बुधवार-बृहस्पतिवार की रात करीब ढाई बजे विधौली चौकी क्षेत्र के रामनगर के जंगल में सड़क से करीब 800 मीटर अंदर किशोरी का शव मिला है। लखीमपुर खीरी पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव को बरामद किया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस शव को लेकर यूपी रवाना हो गई।

लखीमपुर खीरी पुलिस आरोपी की निशानदेही पर दून पहुंची थी। किशोरी का शव विधौली क्षेत्र में जंगल से बरामद किया गया है। इस मामले में चार आरोपी दून में ही रह रहे थे। मामले की जांच लखीमपुर खीरी पुलिस ही कर रही है।
- प्रमोद कुमार, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed