फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Missing German trekker search operation on Mount Trishul Helicopter Return due to bad weather

त्रिशूल पर्वत से लापता ट्रेकर का नहीं कोई सुराग, खोज को आया हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण लौटा 

Thu, 03 Oct 2019 08:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 03 Oct 2019 08:20 AM IST
सार

  • खराब मौसम के कारण नहीं हो सकी हेलीकॉप्टर की लैंडिंग । 
  • बिना अनुमति त्रिशूल पर्वत के लिए निकला था छह विदेशी ट्रेकरों का दल। 

विज्ञापन
Missing German trekker search operation on Mount Trishul Helicopter Return due to bad weather
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में त्रिशूल पर्वत की ट्रेकिंग पर गए छह ट्रेकरों के दल से लापता हुए एक ट्रेकर का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जबकि दल के पांच सदस्यों तक बचाव टीम पहुंच गई है।

विज्ञापन


बुधवार को दिल्ली से एयर फोर्स का हेलीकॉप्टर त्रिशूल ट्रेक पर लापता विदेशी ट्रेकर की खोज के लिए गया था, लेकिन क्षेत्र में खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर की लैंडिंग नहीं हो सकी, जिससे हेलीकॉप्टर लौट गया। अब बृहस्पतिवार को फिर से हेलीकॉप्टर ट्रेकर की खोज में जाएगा।

विज्ञापन

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी की टीम चला रही अभियान

इधर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी और आपदा प्रबंधन की टीम ने त्रिशूल ट्रेकिंग रूट पर दस किलोमीटर तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन लापता हंगरी (जर्मनी) के ट्रेकर पीटर वीटर का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को सुबह मौसम खराब रहा, जिससे सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें आई। बचाव दल ने त्रिशूल ट्रेक के दस किलोमीटर तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक भी लापता ट्रेकर का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी लापता ट्रेकर की खोजबीन जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed