{"_id":"671ca178de39809b0d09a957","slug":"missing-child-body-found-in-sugarcane-field-in-the-forest-roorkee-crime-uttarakhand-news-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee Crime: लापता 13 साल के किशोर का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला, तीन दिन पहले बकरी चराने के लिए था गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee Crime: लापता 13 साल के किशोर का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला, तीन दिन पहले बकरी चराने के लिए था गया
Sat, 26 Oct 2024 01:40 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 26 Oct 2024 01:40 PM IST
सार
लापता 13 साल के किशोर का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। तीन दिन पहले वह बकरी चराने के लिए गया था।
विज्ञापन
मासूम का शव जंगल में मिला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन दिन पहले बकरी चराने के लिए गया लापता बच्चे का शव जंगल में एक गन्ने के खेत पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना की जांच की। परिजनों ने बच्चे की हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कलियर निवासी 13 वर्षीय उवेश 24 अक्टूबर को घर से बहार कावंड़ पटरी के पास बकरी चराने के लिए गया था। जिसकी तलाश में परिजन और पुलिस जुटे थे। वहीं परिजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी थी। जिसमें कुछ रिश्तेदारों पर शक जताते हुए अपहरण का आरोप लगाया था पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिश्तेदारों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
शनिवार को जब एक किसान खेत पर गया तो उसने देखा कि बच्चे का शव पड़ा है। शव पड़ा होने की सूचना पुलिस और परिजनो को दी। मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई। सूचना पर एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह एसओ दिलवर सिंह नेगी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की जांच की। परिजनों ने बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें...Uttarkashi: पथराव और लाठीचार्ज की घटना के बाद आज तीसरे दिन खुला बाजार, धारा 163 के उल्लंघन पर तीन लोग गिरफ्तार
इसके साथ ही पुलिस पर कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। परिजनों ने कहा कि अगर पुलिस उनके बच्चे को तलाश करती तो उनके बच्चे की जान बच जाती। एसओ दिलवर सिह नेगी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।