{"_id":"11ee49fb3ea7abf09fc59bb946b80b6c","slug":"miss-india-contest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून की बेटी को बनाएं मिस इंडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून की बेटी को बनाएं मिस इंडिया
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 20 Mar 2015 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की बेटी को मिस इंडिया का ताज पहनते देखना चाहते हैं तो जल्दी अपना फेसबुक खोलें और वोटिंग शुरू कर दें।
विज्ञापन
दून की दो बेटियां मेधिका प्रिया और ऐश्वर्या गोयल मिस इंडिया कांटेस्ट में टॉप 21 में शामिल हो चुकी हैं। टाप 10 में आने के लिए उन्हें मिस मल्टीमीडिया का खिताब जीतना होगा, जो सोशल साइट्स पर मिलने वाले वोटों से तय होगा। ऐसे में दोनों ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक वोट की अपील की है।
मेधिका और ऐश्वर्या ने बताया कि दून के बाद दिल्ली और मुंबई में हुए राउंड में हजारों युवतियों को पीछे छोड़ने के बाद वे इस मुकाम पर पहुंची हैं। अब उन्हें प्रदेशवासियों का समर्थन चाहिए। बताया कि अभी वोटिंग में सिक्किम की युवती सबसे आगे चल रही है।
विज्ञापन
दोनों के मुताबिक उन्हें दक्षिण भारत से वोट मिल रहे हैं, लेकिन अपने प्रदेश उत्तराखंड से नहीं। वोटिंग की आखिरी तारीख 24 मार्च है। दोनों ने बताया कि वोटिंग के लिए दो श्रेणियां मिस मल्टीमीडिया और मिस पापुलर रखी गई हैं। मिस पापुलर के लिए वी चैट पर लाइक, कमेंट करना होगा।
विज्ञापन
मल्टीमीडिया के लिए ऐश्वर्या और मेधिका के फेसबुक पेज पर जाकर लाइक, कमेंट करना होगा। इसके साथ ही फेमिना मिस इंडिया-2015 के पेज पर भी लाइक और कमेंट करने हैं। मिस मल्टीमीडिया का खिताब जीतने वाली तीन मॉडलों को टॉप-10 में सीधे एंट्री मिल जाएगी।
ऐसे करें वोट
फेसबुक में मेधिका प्रिया और ऐश्वर्या गोयल का नाम टाइप करें। दोनों के आफिशियल पेज खुलते ही इनकी तस्वीरों पर अधिक से अधिक लाइक करें। इन पर कमेंट्स भी करें।