{"_id":"5ae0902a4f1c1b76098b65bd","slug":"miss-asia-award-india-2017-akanksha-singh-want-girl-empowerment","type":"story","status":"publish","title_hn":"'देवभूमि में हुनर की कमी नहीं, जरूरत है बस उसे निखारने की'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'देवभूमि में हुनर की कमी नहीं, जरूरत है बस उसे निखारने की'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 25 Apr 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
akanksha singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की लड़कियों में हुनर की कमी नहीं है। जरूरत है तो उनके इस हुनर को निखारने की। यह कहना है मिस एशिया अवॉर्ड इंडिया-2017 आकांक्षा सिंह का।
विज्ञापन
बुधवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता कर उन्होंने कहा कि लड़कियों के इस हुनर को निखारने के लिए वह प्रदेश में ग्रूमिंग स्कूल खोलेंगी। बताया कि इस कार्य के लिए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी सहमति जताई है। उन्होंने बताया कि फिल्म दबंग-3 में एक आइटम नंबर के लिए वह अरबाज खान प्रोडक्शंस से बात कर रही हैं।
विज्ञापन
वहीं, फिल्म निर्माता अजितेश शर्मा के लिए एक इंटरनेशनल फोटो भी शूट किया है, जो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होगा। हाल ही में कास्टिंग काउच पर हुए विवाद पर आकांक्षा ने कहा कि उन्हें कभी भी कास्टिंग काउच का सामना नहीं करना पड़ा। कास्टिंग काउच पर हर कोई अपने अनुभवों के अनुसार टिप्पणी करता है।
विज्ञापन
कहा कि फिल्म इंडस्ट्री बहुत प्रोफेशनल है। देश में बेटियों पर हो रहे अत्याचार पर उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की अपेक्षा उत्तराखंड में लड़कियां ज्यादा सुरक्षित हैं। उन्होंने अभिभावकों से लड़कियों को बेसिक शिक्षा के साथ सेल्फ डिफेंस अवश्य सिखाने की अपील की। इस मौके पर आकांक्षा के पिता भंवर सिंह पुंडीर व माता संतोष पुंडीर भी मौजूद थी।