बंगलूरू में विमान दुर्घटना में शहीद सिद्धार्थ को दी भावभीनी विदाई, लेकिन मां को इस बात का रंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ को शनिवार को भावभीनी अंतिम विदाई दी गई। बंगलूरू में कॉक्स टाउन स्थित श्मशान में सैन्य सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
शहीद सिद्धार्थ की मां सुचित्रा नेगी को जन्मदिन पर बेटे से बात न कर पाने का रंज है। पूरे परिवार सदमे में है। वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर शहीद सिद्धार्थ नेगी देहरादून के पंडितवाड़ी निवासी बलबीर सिंह नेगी के पुत्र थे।
शुक्रवार को बंगलूरू में विमान उड़ाने के दौरान उनका विमान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वह और उनके साथी पायलट समीर अबरोल शहीद हो गए थे।
सैन्य सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार कर दिया
हादसे की खबर मिलते ही पूरा परिवार रात को ही बंगलूरू पहुंच गया था। शनिवार को कालाहल्ली विद्युत शवदाह गृह में सैन्य सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पिता ने शहीद को मुखाग्नि दी। देहरादून से कई लोग शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
दुर्घटना से थोड़े समय पहले ही सिद्धार्थ को उनके पिता बलबीर नेगी ने फोन पर जन्मदिन की बधाई दी थी। सिद्धार्थ ने कहा था कि टेस्ट फ्लाइट के बाद वह अपनी मां से बात करेंगे। चार फरवरी को दोपहर 3:30 बजे शहीद की अस्थियां जौलीग्रांट हवाई अड्डे लाई जाएंगी। उसी दिन हरिद्वार में अस्थियां विसर्जित कर दी जाएंगी।