फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   miracle saved school children during bus accident

स्कूली बच्चों से खचाखच भरी थी बस, अचानक स्टेयररिंग फेल हुआ, लेकिन एक चमत्कार ने बचा ली जान

Sat, 19 Aug 2017 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 19 Aug 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
miracle saved school children during bus accident

स्‍कूली बच्चों की एक बस खचाखच भरी थी। बस बच्चों को छोड़ने ही जा रही थी क‌ि अचानक स्‍टेयरिंग फेल हो गया फ‌िर एक चमत्कार ने बच्चों की जान बचा ली। बच्चों से खचाखच भरी एक निजी स्कूल की बस का स्टेयरिंग फेल हो गया।

विज्ञापन


गनीमत रही कि जानमाल को कई नुकसान नहीं हुआ। शनिवार दोपहर को चौरास स्थित एक निजी स्कूल की बस छुट्टी के बाद बच्चों को छोड़ने जा रही थी।  चौरास पावर हाउस के समीप अचानक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया।
विज्ञापन


इससे बस दीवार पर टकराकर रुक गई। बस स्कूली छात्रों से खचाखच भरी हुई थी, लेकिन गनीमत रही कि किसी भी बच्चे को कोई चोट नहीं आई। चौरास निवासी रविंद्र ने बताया कि वह स्कूल से अपनी बेटी को लेकर आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिटनेस पर सख्ती किए जाने की मांग

miracle saved school children during bus accident

चौरास पावर हाउस के समीप उन्होंने बस को दीवार से चिपके हुए देखा। पूछने पर बस चालक ने स्टेयरिंग फेल होने की बात कही। रविंद्र सिलवाल ने कहा परिवहन विभाग स्कूली बसों की फिटनेस को लेकर गंभीर नहीं है।

वहीं स्थानीय निवासियों ने भी स्कूली बसों को फिटनेस पर सख्ती किए जाने की मांग की है।  बता दें कि पूर्व में भी उक्त निजी स्कूल की दो बसें आपस में टकरा गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बसों के वाहन चालक आपस में रेस कर रहे थे। बसों के टकराने पर कुछ बच्चों को हल्की चोटें आई थी।  

- स्कूल बसों की नियमित रूप से फिटनेस जांच की जाती है। जांच के बाद बसों को प्रमाण पत्र निर्गत किया जाता है। उक्त स्कूल की बसों का फिटनेस प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।  
द्वारिका प्रसाद, एआरटीओ, पौड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed