{"_id":"59a184ae4f1c1bb7658b45ad","slug":"miracle-saved-passengers-during-bus-accident-in-tehri","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक बचाने के चक्कर में खाई की ओर लटकी बस, अंदर से 15 यात्री, फिर ऐसे बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक बचाने के चक्कर में खाई की ओर लटकी बस, अंदर से 15 यात्री, फिर ऐसे बची जान
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Sat, 26 Aug 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश-गंगोत्री हाइवे पर एक बड़ा हादसा टल गया। बाइक को बचाने के चक्कर में एक बस खाई की ओर लटक गई। बस के अंदर 15 यात्री थे। लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि सभी सही सलामत बाहर आ गए।
विज्ञापन
एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक बस सड़क से बाहर जाकर पेड़ पर टक्करा गई। बस में सवार 15 यात्री सकुशल हैं, लेकिन बाइक सवार घायल हो गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंडीसौड़ में उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बौराड़ी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
शनिवार को बस उत्तरकाशी से ऋषिकेश जा रही थी। कमांद के समीप चंबा की तरफ से आ रही बाइक को बचाने की चक्कर में बस का अगला और पिछला टायर सड़क से बाहर हो गया। बस पेड़ के सहारे सड़क पर ही अटक गई। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
बस में चालक और परिचालक सहित 15 यात्री सवार थे। राजस्व उप निरीक्षक विजेंद्र रमोला ने बताया कि हादसे में बाइक सवार धमाड़ी गांव निवासी राजपाल और उसके साथ नौली गांव निवासी रोशन लाल को चोटें आई हैं।
कंडीसौड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद रोशन लाल को छुट्टी दे दी गई है। राजपाल को अधिक चोट लगने के कारण जिला अस्पताल बौराड़ी रेफर किया गया है। बस में सवार सभी यात्री दूसरी बस में अपने गंतव्य रवाना हो गए।