फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Miracle save passengers life after Bus accident in haridwar

पुल की रेलिंग तोड़ हवा में झूली श्रद्धालुओं से भरी बस, अटक गईं सबकी सांसे, फिर ऐसे बची जान

Thu, 13 Sep 2018 04:52 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की (पिरान कलियर)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की (पिरान कलियर) Updated Thu, 13 Sep 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
Miracle save passengers life after Bus accident in haridwar
bus accident

कलियर में हरिद्वार-भगवानपुर मार्ग पर इमलीखेड़ा के पास श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर नदी पर बने पुल की रेलिंग तोड़ हवा में झूल गई। बस नदी की ओर लटकने से श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। काफी देर तक बस लटकी रही। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से श्रद्धालुओं को बस से बाहर निकाला। साथ ही क्रेन के माध्यम से बस को रेलिंग से हटाया और श्रद्धालुओं को दूसरी बस से हरिद्वार रवाना किया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब पांच बजे भगवानपुर-इमलीखेड़ा बाईपास मार्ग से कुछ श्रद्धालु बस में सवार होकर वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद हरिद्वार गंगा में स्नान करने जा रहे थे। जैसे ही श्रद्धालुओं से भरी बस इमलीखेड़ा मार्ग पर बने पुल पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर हवा में झूल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Miracle save passengers life after Bus accident in haridwar
bus accident

बस पुल पर झूलते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। इस पर इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी कुंवर राम आर्य मय फोर्स मौके पर पहुंचे और सभी श्रद्धालुओं को सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने दूसरी बस से श्रद्धालुओं को हरिद्वार के लिए रवाना किया।

इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी कुंवर राम आर्य ने बताया कि सुबह एक बस वैष्णो देवी से करीब 50 श्रद्धालुओं के लेकर हरिद्वार जा रही थी। रास्ते में वह इमलीखेड़ा के पास नदी के पुल पर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ झूल गई। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के रहने वाले थे।

सभी श्रद्धालु वैष्णो देवी के दर्शन के बाद हरिद्वार स्नान करने के लिए जा रहे ते। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया सामने आ रहा है कि सुबह के समय बस चालक को नींद की झपकी आ गई होगी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed