खाई में गिरने वाला था ट्रक, अंदर थे 40 लोग, तभी हुआ चमत्कार...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
40 मजदूरों से भरा एक ट्रक अचानक खाई की ओर गिरने लगा। लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि सभी मजदूर सही सलामत बच गए। जानिए पूरा मामला...
देवीबगड़ से ट्रक पर 40 मजदूरों को भरकर भदेली को जा रहा सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) का एक ट्रक सोमवार सुबह आठ बजे मदकोट बाजार से 300 मीटर दूर भकुना नामक स्थान पर खाई में गिरते-गिरते बचा।
एक मोड़ पर चालक गंगा सिंह ट्रक पर संतुलन नहीं रख सका और इसका एक हिस्सा सड़क से खाई की ओर लटक गया। इसमें सवार मजदूरों ने जान बचाने को ट्रक से छलांग लगा दी। इस कारण दो महिलाओं समेत तीन मजदूर घायल हो गए।
एक-एक कर ट्रक से लगा दी छलांग
बताया गया है कि रोज की तरह सोमवार की सुबह देवीबगड़ स्थित कैंप से मजदूर इस ट्रक पर बैठकर भदेली की ओर रवाना हुए थे। 20 मिनट बाद ही ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई की तरफ लटक गया।
इससे भयभीत मजदूरों ने एक-एक कर ट्रक से छलांग लगा दी। इस प्रयास में मजदूर तारा देवी, जानकी देवी और खीम राम को गंभीर चोट आ गई। कुछ अन्य मजदूरों को भी हल्की चोटें आई हैं।
बताया गया है कि जिस स्थान पर यह घटना हुई वहां पर सड़क काफी खराब है। मदकोट-मुनस्यारी सड़क की देखरेख का काम बीआरओ के पास ही है। बीआरओ के अवर अभियंता जेपी डिमरी ने मौके पर जायजा लिया। खाई की तरफ लटके ट्रक को बाद में जेसीबी की मदद से सड़क पर लाया गया।