फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   minor girl suicide by fire

प्रेमजाल में फंसाकर छात्रा का ऑडियो किया वायरल, पीड़िता ने खुद को जिंदा जलाया

Tue, 18 Jul 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की Updated Tue, 18 Jul 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
minor girl suicide by fire
suicide

एक युवक ने आठवीं की छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया और उसका ऑडियो बनाकर वायरल कर दिया। लोकलाज के डर से पीड़िता ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। पढ़ें, सनसनीखेज वारदात सिलसिलेवार...

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने तीन दिन पहले मिट्टी तेल छिड़कर खुद को आग लगा ली थी। छात्रा को उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया था। जहां उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


परिजनों ने छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया था। बाद में पता चला था कि एक युवक ने छात्रा से पहले दोस्ती की और फिर उसकी बातों को रिकार्ड कर युवक ने व्हाट्अप पर वायरल कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घरवाले नहीं चाहते कुछ कार्रवाई हो

minor girl suicide by fire
suicide

इस बात की जानकारी होने पर छात्रा बेहद आहत थी। युवक की ओर से भी छात्रा को ब्लैकमेल करने का प्रयास किया जा रहा था। इन बातों से तंग आकर तीन दिन पहले छात्रा ने खुद पर मिट्टी तेल छिड़कर खुद को आग लगा ली थी।

इस मामले में छात्रा के परिजनों की ओर से कोई शिकायत पुलिस में नहीं की गई है। लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अपने स्तर से इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है। कलियर थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। छात्रा के परिजनों से भी पुलिस मिली थी। लेकिन उनकी ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। लेकिन इसके बाद भी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

एसपी देहात रुड़की मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। परिजनों की ओर से यदि मामले में कोई तहरीर दी जाती है तो तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed