रिश्तेदारों ने पहले किशोरी को 50 हजार में बेचा, फिर वहां उसके साथ हुआ दुष्कर्म, तीन पर केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के रुद्रपुर में क्षेत्र की 16 साल की एक किशोरी को 50 हजार रुपये में बेचे जाने और उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस से मदद न मिलने पर पीड़ित परिवार कोर्ट की शरण में पहुंचा। कोर्ट के आदेश पर अब पुलिस ने नाबालिग को बेचने वाले तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
क्षेत्र निवासी एक किशोरी को बीते साल 10 दिसंबर को उसके कुछ रिश्तेदार अपने साथ यूपी ले गए। काफी दिनों बाद भी किशोरी घर नहीं लौटी तो उसके पिता ने खोजबीन शुरू की। उन्हें बेटी के खजुरिया, रामपुर (यूपी) में होने की सूचना मिली।
खजुरिया पहुंचने पर किशोरी के पिता को पता चला कि बेटी को साथ ले जाने वाले लोगों ने उसे 50 हजार रुपये में बेच दिया है। कुछ समय बाद नाबालिग के पिता बेटी को छुड़ाकर घर ले आए। यहां किशोरी ने बताया कि उसे एक कमरे में बंद करके रखा गया था, जहां उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया।
नाबालिग के पिता मामले को लेकर रुद्रपुर थाना पुलिस के पास पहुंचे लेकिन पुलिस ने कोई मदद नहीं की। इसके बाद पीड़ित कोर्ट की शरण में पहुंचा। कोर्ट ने मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। इस पर अब थाना पुलिस ने नाबालिग को बेचने वाले मुन्नी देवी, विजेंद्र और अहमद अली के खिलाफ धारा 370, 376, 506 और 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।