फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Minor Girl Murder after Kidnapping from Anganwadi center in Khatima 

उत्तराखंड: आंगनबाड़ी केंद्र से अपहरण कर 4 साल की बच्ची की हत्या, दुष्कर्म की भी आशंका

Sat, 30 Mar 2019 12:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खटीमा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खटीमा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 30 Mar 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Minor Girl Murder after Kidnapping from Anganwadi center in Khatima 
हत्या - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के खटीमा में सनसनीखेज मामला सामने आया है। रिश्तेदार बनकर आया एक व्यक्ति आंगनबाड़ी केंद्र से चार वर्षीय बच्ची को ले गया और उसकी हत्या कर दी। बच्ची का शव जंगल से बरामद हुआ है। पुलिस को बच्ची के साथ दुष्कर्म की भी आशंका है।  हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही सही स्थिति सामने आने की बात कही जा रही है। 

विज्ञापन


देर शाम एसएसपी बरिंदरजीत सिंह और एएसपी देवेंद्र पिंचा ने भी कोतवाली पहुंचकर पूछताछ की। रात तक कोतवाली में गुस्साए लोगों का जमावड़ा लगा रहा। सुरक्षा की दृष्टि से वहां एसएसबी भी तैनात की गई है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एक युवक ने दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे बाजार पुलिस चौकी को सूचना दी कि आंगनबाड़ी केंद्र में गई उसकी चार वर्षीय बेटी घर नहीं लौटी है और केंद्र से कोई उसे साथ ले गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल संजय पाठक ने टीम के साथ तलाश शुरू की तो उसकी लोकेशन कंचनपुरी के आसपास मिली। सीओ कमला बिष्ट ने बताया कि बच्ची को साथ ले जाने वाले मझोला निवासी युवक को पकड़कर उससे पूछताछ की। 

उसकी निशानदेही पर देर शाम सत्रहमील मझोला पुलिस चौकी के अंतर्गत भिलैय्या के जंगल में बच्ची का शव बरामद हुआ। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या हत्या प्रतीत होती है। डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा और ये भी साफ हो सकेगा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं।  सीओ ने बताया कि युवक प्रारंभिक पूछताछ में एक व्यक्ति के कहने पर बच्ची को आंगनबाड़ी केंद्र से ले जाने की बात कह रहा है।

कोतवाली में अपने ढाई वर्षीय बेटे को गोद में लिए बच्ची की मां के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। सभासद नफीस, राशिद अंसारी, ताहिर खान, मो. अहमद गुडडू समेत अनेक लोगों ने बताया कि युवक मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। उसके दोनों बच्चे आंगनबाड़ी में गए थे। 

अपहरण और हत्या की रिपोर्ट दर्ज
देर शाम कोतवाली पहुंचकर एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने घटना की जानकारी ली। सीओ कमला बिष्ट ने बताया कि अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद बच्ची को स्कूल से ले जाने वाले व्यक्ति की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है। अब हत्या की धारा 302 भी बढ़ा दी है।  इसके आधार पर जांच की जा रही है। शनिवार को मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। इधर कोतवाली में देर रात एसडीएम निर्मला बिष्ट ने भी जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed