फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Minor Girl death Case Doiwala Rishikesh People protested Stone pelting bangles thrown police used batons

Rishikesh: नाबालिग की मौत; लोगों का प्रदर्शन, चूड़ियां फेंकने से गरमाया माहौल, पथराव पर पुलिस ने भांजी लाठियां

Sun, 06 Jul 2025 06:38 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (ऋषिकेश)
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (ऋषिकेश) Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 06 Jul 2025 06:38 PM IST
सार

सुसवा नदी किनारे कूड़ा बीनने गई नाबालिग स्क्रीनिंग प्लांट में मृत मिली। घटना के बाद यहां लोगों में आक्रोश हैं। प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी बहस हुई। पथराव करने पर पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी।

विज्ञापन
Minor Girl death Case Doiwala Rishikesh People protested Stone pelting bangles thrown police used batons
पुलिस ने फटकारी लाठियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नाबालिग की संदिग्ध मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों के चूड़ियां फेंकने से माहौल गरम गया। लोगों के पथराव करने पर पुलिस ने लाठियां भांजकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। कोतवाली में भी पुलिस से लोगों की तीखी नोकझोंक हुई।

विज्ञापन


केशव पुरी बस्ती में पुलिस बल ने लोगों पर लाठियां फटकारी। काफी देर तक दोनों पक्षों में जमकर बहस भी हुई। विधायक बृजभूषण गैरोला भी कोतवाली पहुंचे और अधिकारियों को निर्देशित किया। एसडी एम अपर्णा डोंडियाल, सी ओ संदीप नेगी और कई थाना क्षेत्रों का पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन


स्क्रीनिंग प्लांट में मृत मिली
सुसवा नदी किनारे बने स्क्रीनिंग प्लांट के कमरे में एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिली। बताया जा रहा है किशोरी अपनी अन्य सहेलियों के साथ यहां कूड़ा बीनने आई थी। उसे प्लांट कर्मचारियों ने कमरे में बंद कर दिया था। उसकी अन्य सहेलियां भाग गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों व विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने घटना की निष्पक्ष जांच, स्क्रीनिंग प्लांट को सीज किए जाने की मांग की। पहले कोतवाली का घेराव किया और बाद में डोईवाला चौक पर जाम लगाया।

शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक बस्ती की चार से पांच किशोरियां कुड़कावाला क्षेत्र में सुसवा नदी किनारे संचालित हो रहे स्क्रीनिंग प्लांट में कबाड़ बीनने गई थीं। बताया जा रहा है कि इस दौरान यहां तैनात कर्मचारियों के डराने पर कुछ किशोरियां भाग गईं। जबकि एक को कर्मचारियों ने पकड़कर कमरे में बंद कर दिया।



ये भी पढ़ें...सीएम धामी की जंगल सफारी:  कार्बेट में रोमांच; प्रकृति का अद्भुत रूप, तस्वीरों में करें खूबसूरत वादियों का दीदार

कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब स्क्रीनिंग प्लांट पर पहुंची तो वह कमरे में मृत अवस्था में मिली। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय निवासी व विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता जुलूस लेकर कोतवाली पहुंचे और यहां जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed