फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Minor brother and sister committed suicide jumping in front of the train haridwar Uttarakhand news in hindi

Haridwar: नाबालिग भाई-बहन ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मामूली बात पर घर से नाराज होकर निकले थे दोनों

Wed, 10 Apr 2024 12:33 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 10 Apr 2024 12:33 PM IST
सार

हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में मामूली बात पर घर से नाराज होकर आए नाबालिग भाई बहन ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद से क्षेत्र में हर कोई हैरान है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Minor brother and sister committed suicide  jumping in front of the train haridwar Uttarakhand news in hindi
नाबालिग भाई बहन ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में मामूली बात पर घर से नाराज होकर आए नाबालिग भाई बहन ने ट्रेन के आगे कुदकर अपनी जान दे दी। घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया हैं। घटना को लेकर हर कोई हैरान है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार की रात करीब 11:05  बजे की है। जब पुलिस को सूचना मिली कि लालपुल रेलवे पटरी पर ट्रेन से टकराकर एक लड़का और लड़की की मौत हो गई है। शव पटरी के पास पड़े हैं। सूचना पाकर एसएसआई राजेश बिष्ट, एसआई प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


जीआरपी और आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों को बुलाकर शिनाख्त के प्रयास किए , जिस पर साकिब और साजिद पुत्र फारुक निवासी मोहल्ला बाबर कॉलोनी पांवधोई ज्वालापुर ने मृतक की शिनाख्त भाई समीर (16), बहन अलीसवा (14) के रूप में की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand Encounter: उत्तराखंड में हुआ था दिल दहला देने वाला एनकाउंटर, बदमाशों में खौफ; जानें ताजा मामला


दोनों भाइयों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात दोनों भाई बहन मामूली बात पर घर से नाराज होकर निकल गए थे। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। थोड़ी देर बाद घटना की जानकारी मिली। पुलिस की मानें तो मृतक भाई-बहन के के पिता ट्रक चालक है और घटना के वक्त वह शहर से बाहर थे। नाबालिग भाई बहन के आत्महत्या करने से परिवार और आसपास के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। हर कोई इस घटना को लेकर हैरान है।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तंवर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed