फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ministry of Defense Postponed All Cantt board Election for six months

छह महीने के लिए टले सभी कैंट बोर्डों के चुनाव, रक्षा मंत्रालय ने जारी किए आदेश

Thu, 06 Feb 2020 09:49 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 Feb 2020 09:49 AM IST
सार

  • दस फरवरी को खत्म हो रहा था वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल
  • छावनी अधिनियम-2006 में संशोधन की कवायद है वजह 

विज्ञापन
Ministry of Defense Postponed All Cantt board Election for six months
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में कैंट बोर्डों के चुनाव अब छह महीने बाद होंगे। बुधवार को रक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इसकी वजह छावनी अधिनियम-2006 में संशोधन माना जा रहा है। 

विज्ञापन


मौजूदा कैंट बोर्ड के निर्वाचित सदस्यों का पांच साल का कार्यकाल दस फरवरी को समाप्त हो रहा है। बोर्डों की ओर से पूर्व में मिले निर्देशों के अनुरूप वार्ड आरक्षण सहित वोटर लिस्ट आदि का कार्य पूरा कर लिया था।
विज्ञापन


ऐसे में एक माह पहले चुनाव की अधिसूचना जारी हो जानी चाहिए थी, लेकिन चुनाव अधिसूचना जारी नहीं हुई। बुधवार को रक्षा मंत्रालय ने छह माह के लिए चुनाव टालने के आदेश जारी किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी बढ़ाया जा चुका है कार्यकाल

दरअसल, केंद्र सरकार छावनी अधिनियम-2006 में संशोधन करने पर विचार कर रहा है। इसमें कैंट बोर्ड उपाध्यक्षों का सीधे चुनाव और निर्वाचित सदस्यों को अधिकार देने की बात हो रही है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक केंद्र इस संशोधन को लागू कर अगले चुनाव के पक्ष में हैं। 

वर्ष 2003 में भी कैंट बोर्डों को कार्यकाल बढ़ाया जा चुका है। उस समय बोर्डों का कार्य 2003 में खत्म हो गया था, लेकिन उसके बाद रक्षा मंत्रालय ने कार्यकाल छह-छह महीने के लिए दो बार बढ़ाया। वर्ष 2004 तक तक बोर्ड का कार्यकाल चला। इसके बाद छावनी अधिनियम 2006 को लागू कर दो साल तक कैंट बोर्डों को भंग कर 2008 में नए चुनाव कराए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed